फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC's order: Election on January 30 at 10 am, Anil Masihe Person Officer

डीसी का आदेश: 30 जनवरी को सुबह 10 बजे चुनाव, अनिल मसीह होंगे पीठासीन अधिकारी

Fri, 26 Jan 2024 03:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
DC's order: Election on January 30 at 10 am, Anil Masihe Person Officer
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद वीरवार को शहर के डीसी विनय प्रताप सिंह ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी। शहर के मेयर चुनाव 30 जनवरी को सुबह 10 बजे होंगे। चुनाव के लिए डीसी ने फिर से पीठासीन अधिकारी मनोनीत पार्षद व भाजपा नेता अनिल मसीह को बनाया है। डीसी के आदेशानुसार सुबह 10 बजे सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के असेंबली हॉल में मेयर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। अब इस आदेश के बाद नगर निगम की तरफ से मेयर चुनाव को लेकर मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी किया जाएगा। चुनाव की कार्रवाई शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया जाएगा। उसके बाद पीठासीन अधिकारी के आदेश पर मेयर चुनाव के लिए मतदान होंगे। सभी 35 पार्षद और सांसद किरण खेर चुनाव के लिए बारी-बारी से वोट करेंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा, जिसमें किसी भी पार्षद को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और फिर पीठासीन अधिकारी द्वारा मेयर पद पर विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी। जो भी मेयर बनेगा, उसे संयुक्त आयुक्त की ओर से मेयर की सीट पर बैठाया जाएगा और इसके बाद वह सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराएंगे। इसके बाद फिर सभी 35 पार्षद और सांसद की बारी-बारी से वोट देंगे और नतीजे की घोषणा होगी। राष्ट्रगान के साथ चुनाव प्रक्रिया का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed