फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DC rate hike, big relief to 18,000 employees of Chandigarh

Chandigarh News: डीसी रेट बढ़ा, चंडीगढ़ के 18 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत

Wed, 13 May 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
DC rate hike, big relief to 18,000 employees of Chandigarh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आउटसोर्स और डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों की नई न्यूनतम मजदूरी दरें जारी कर दी हैं। डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। प्रशासन के इस फैसले से शहर के करीब 18 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में विभिन्न विभागों में 561 अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए संशोधित मासिक वेतन तय किया गया है। नई दरों के अनुसार कई श्रेणियों के कर्मचारियों का मासिक वेतन 2025-26 के 22,680 रुपये से बढ़ाकर 24,494 रुपये कर दिया गया है। इसमें अटेंडेंट, असिस्टेंट बेयरर, आया, बार्बर, बस क्लीनर, बोर्ड कीपर-कम-चौकीदार, बेलदार, बिल डिस्ट्रीब्यूटर सहित कई अन्य श्रेणियां शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कहा है कि ये संशोधित दरें चंडीगढ़ के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त संस्थाओं में लागू होंगी। जिन विभागों में न्यूनतम वेतन के साथ नियमित वेतनमान और भत्तों का प्रावधान है, वहां संबंधित नियमों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को राजपत्रित अवकाशों सहित मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत देते हुए प्रशासन ने एक नया प्रावधान भी जोड़ा है। इसके तहत ऐसे कर्मचारी जिन्होंने 31 मार्च तक एक ही पद पर बिना रुकावट लगातार पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें बेसिक वेतन पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दी जाएगी। यह अतिरिक्त राशि संबंधित विभाग अपने बजट से वहन करेंगे। डीसी रेट बढ़ने का लाभ स्वास्थ्य, आरएलए, डीसी ऑफिस, ट्रांसपोर्ट और अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। डीसी रेट कर्मचारी मनिंदर सिंह ने कहा कि कई श्रेणियों में वेतन में करीब तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed