{"_id":"5e7a1fd98ebc3e7607032cbd","slug":"dbt-scheme-beneficiaries-will-get-two-months-subsidy-simultaneously","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, दो महीने की सब्सिडी मिलेगी एक साथ, इन नंबरों पर कर सकते कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, दो महीने की सब्सिडी मिलेगी एक साथ, इन नंबरों पर कर सकते कॉल
Wed, 25 Mar 2020 09:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
कोरोना वायरस के कारण यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) लाभार्थियों के हक में बड़ा फैसला लिया है। लाभार्थियों को मिलने वाली योजना के तहत दो माह की सब्सिडी इस बार एक साथ दी जाएगी। कोरोना वायरस के कारण लाभार्थियों की जरूरतों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से अंत्योदय अन्न योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को हर माह सब्सिडी दी जाती है। परिवार के हर सदस्य को यह सब्सिडी 128.64 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दी जाती है। इसके साथ ही एएवाई के तहत 900.48 रुपये की मदद गरीब परिवारों को विभाग की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन
इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप और लोगों की जरूरतों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने अप्रैल और मई माह की सब्सिडी को एक साथ भेजने का फैसला किया है। प्रशासन ने मंगलवार को इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दी। प्रशासन ने पंजीकृत परिवारों के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वह पंजीकृत बैंक खातों से इसकी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
नहीं पहुंचने पर यहां कर सकते हैं शिकायत
यूटी प्रशासन ने सब्सिडी की राशि यदि लाभार्थी के खाते में नहीं पहुंचने पर या कोई प्रश्न पूछने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लाभार्थी टोल फ्री नंबर 18001802068 या 1967 नंबर पर फोन कर सकते हैं।