फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daytime temperatures in Punjab dropped by 2.1 degrees, and a dense fog alert has been issued for the next two days.

Chandigarh News: पंजाब में 2.1 डिग्री गिरा दिन का पारा, दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

Sun, 04 Jan 2026 06:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Daytime temperatures in Punjab dropped by 2.1 degrees, and a dense fog alert has been issued for the next two days.
-अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
पटियाला/अमृतसर।

पंजाब में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को प्रदेश के दिन के तापमान में औसतन 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया।
अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही जबकि बेहद घने कोहरे के कारण यहां दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। एसबीएस नगर में दृश्यता महज 50 मीटर और गुरदासपुर में 200 मीटर रही। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिनों तक बेहद घने कोहरे और शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि आगामी छह दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने यात्रियों को सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

होशियारपुर सबसे ठंडा
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में रविवार को हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन ठंड का असर बना रहा। 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ होशियारपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, लुधियाना 8.6, पटियाला 9.0, पठानकोट 10.0, बठिंडा 8.0 और फरीदकोट 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो अमृतसर 13.5, लुधियाना 14.4, पटियाला 12.4, गुरदासपुर 15.0, होशियारपुर 12.7 और फरीदकोट में सबसे अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, कई डायवर्ट
घने कोहरे और कम दृश्यता का सीधा असर श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पर देखने को मिला। रविवार सुबह कई उड़ानें रद्द रहीं जबकि अनेक विमानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से अमृतसर आ रही उड़ान आईएक्स-192 को दिल्ली डायवर्ट किया गया। मुंबई से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-2728 को जयपुर उतारा गया। वहीं दिल्ली से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई-1703 और इंडिगो की उड़ान 6ई-5103 अमृतसर में लैंड नहीं कर सकीं और वापस दिल्ली लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article