{"_id":"656e232df6dd5a8163041c72","slug":"day-temperature-dropped-in-punjab-due-to-snowfall-in-himachal-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से पंजाब में गिरा दिन का तापमान, आज अधिकतर जिलों में छाएगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से पंजाब में गिरा दिन का तापमान, आज अधिकतर जिलों में छाएगी धुंध
Tue, 05 Dec 2023 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:39 AM IST
सार
Punjab Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और नीचे जा सकता है। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह धुंध की घनी चादर के बीच होगी।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धुंध के येलो अलर्ट के बीच पंजाब में दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण इसमें और गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और नीचे जा सकता है। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह धुंध की घनी चादर के बीच होगी। वहीं, हरियाणा में धुंध के कारण हादसा होने से चार वाहन टकरा गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में सबसे अधिक 25.2 डिग्री तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 23.3 डिग्री, लुधियाना का 22.5, पटियाला का 24.5, पठानकोट का 23.2, बठिंडा का 24.2, गुरदासपुर का 21.0, एसबीएस नगर का 21.4, बरनाला का 23.1, जालंधर का 21.9 डिग्री, मोगा का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम 8.5 डिग्री तापमान फरीदकोट का रहा।
विज्ञापन