फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Day by day a young woman kidnapped a girl

दिन दिहाड़े युवती ने किया बच्ची का अपहरण

Fri, 20 Dec 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Day by day a young woman kidnapped a girl
चंडीगढ़। शहर के वीवीआईपी सेक्टर-16 में वीरवार को जजों की कोठियों के पास से हाई प्रोफाइल दिखने वाली एक युवती पर तीन साल की बच्ची का अपहरण करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन इसमें बड़ा सवाल यह था कि जब इतने सुरक्षित एरिया से बच्ची का अपहरण हो सकता है, तो शहर के दूसरे एरिया कतई सुरक्षित नहीं रह जाते। वहीं पुलिस ने तुरंत आनन-फानन में घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर एरिया में नाकेबंदी कर दी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक एरिया में हड़कंप मचने के बाद खुद बच्ची को लेकर वापस आई आरोपी युवती बोली... मैं तो बच्ची को ऑटो में बैठकार उसे नए कपड़े दिलवाने के लिए साथ लेकर गई थी।
विज्ञापन

दरअसल दोपहर सवा दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-16 के मकान नंबर 215 के पास से एक बच्ची का अपहरण हो गया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के माता-पिता के बयान दर्ज किए। बच्ची की मां रुखसाना ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है और पिछले करीब 4 महीने से सेक्टर-16 के उक्त घर में मजदूरी करती है। दोपहर को उनकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और वहीं से गायब हो गई। किसी ने देखा कि एक युवती बच्ची का अपहरण कर ऑटो में फरार हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज में बच्ची के आसपास एक युवती की हरकतें कैद थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची की मां और आसपास के लोगों से युवती की पहचान करवाई। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे में युवती बच्ची के साथ वापस लौटी। जब पुलिस ने युवती से पूछा तो उसने कहा कि वह तो बच्ची को मार्केट से नया कपड़ा दिलवाने के लिए साथ लेकर गई थी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed