{"_id":"6ad3d0dcf00a1895bb0775d8","slug":"dav-kurukshetra-emerged-victorious-in-two-events-at-the-music-competition-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1152552-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संगीत प्रतियोगिता में डीएवी कुरुक्षेत्र ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संगीत प्रतियोगिता में डीएवी कुरुक्षेत्र ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी
विज्ञापन
57वीं ऑल इंडिया इंटर-स्टेट इंटर-स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पांचवें दिन 46 टीमों ने लिया हिस्सा
शास्त्रीय गायन में पद्माकर, भारतीय वाद्य संगीत में हरजोत विजेता
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-8 के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 57वीं ऑल इंडिया इंटर-स्टेट इंटर-स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पांचवें दिन विद्यार्थियों ने संगीत में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में समूह गायन, शास्त्रीय गायन और भारतीय व पश्चिमी वाद्य संगीत की स्पर्धाएं हुईं। इनमें विभिन्न स्कूलों की कुल 46 टीमों ने हिस्सा लिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। पूर्व मेयर मनोज कुमार सोनकर और भाजपा चंडीगढ़ के स्टेट सेल संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली भी मौजूद रहे। समूह गायन और पश्चिमी वाद्य संगीत में डीएवी पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया। शास्त्रीय गायन में जीएमएसएसएस, सेक्टर-37डी चंडीगढ़ के पद्माकर कश्यप विजेता रहे। भारतीय वाद्य संगीत में मोती राम आर्य स्कूल, सेक्टर-27 के हरजोत सिंह ने पहला पुरस्कार जीता। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और भारतीय संगीत व संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला दिखाने और दूसरे स्कूलों के प्रतिभागियों से सीखने का अवसर मिला।