{"_id":"9c7ee63df379c038246c8f453fdccc1a","slug":"dav-girls-college-wins-table-tennis-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने जीती टेबल टेनिस चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने जीती टेबल टेनिस चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
Updated Fri, 12 Sep 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने इंटर कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर तक स्थानीय एमएलएन कॉलेज में आयोजित की गई थी। डीएवी कॉलेज की दो छात्राओं का इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
चैंपियनशिप जीतने के बाद कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य तथा खेल विभागाध्यक्ष डॉ. विभा गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सभी को सम्मानित किया जाएगा।
खेल विभागाध्यक्ष डॉ. विभा गुप्ता ने बताया कि एमएलएन कॉलेज में 9 से 11 सितंबर तक इंटर कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान पहले जोनल मैच हुए। जिसमें डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने जीएनजी कॉलेज की टीम को 3-0 और एमएलएन कॉलेज की टीम को भी 3-0 से करारी शिकस्त दी। कॉलेज की टीम बेहतर प्रदर्शन के बाद फाइनल लीग में पहुंची।
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने राजकीय महाविद्यालय जींद की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में कॉलेज की टीम का मुकाबला एसडी अंबाला कैंट की टीम से हुआ। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम में शामिल बीए की काजल राठी, फैशन डिजाइनिंग विभाग की राधिका छाबड़ा, बी-कॉम की स्वाति त्यागी, बी-कॉम ऑनर्स की याशिका अरोड़ा, बीएससी मेडिकल की शिवानी चौहान ने बेहतर प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में कॉलेज की टीम ने एसडी अंबाला की टीम को 3-0 से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि कॉलेज की छात्रा काजल और राधिका का इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। जो कि 18 सितंबर से देहरादून में होगी। इससे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्राएं अभ्यास करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों की जीत का श्रेय उनकी अथक मेहनत और विभाग की प्राध्यापिका सरोज सिंह को दिया है।