फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DAV College won maximum 22 awards in PU Zonal Youth Festival

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज ने पीयू के जोनल यूथ फेस्टिवल में जीते सबसे अधिक 22 पुरस्कार

Wed, 30 Oct 2024 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
DAV College won maximum 22 awards in PU Zonal Youth Festival
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल में सबसे अधिक पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में 22 पुरस्कार जीतकर कॉलेज की गतिविधियों का प्रदर्शन कर जोनल यूथ में बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। जोनल यूथ में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और मास्टर्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि उनके गुरुओं ने सराहनीय काम किया। संगीत विभाग ने 10 पुरस्कार जीते हैं और समूहगान में प्रथम, समूह भजन में दूसरा पुरस्कार, भारतीय ऑर्केस्ट्रा में दूसरा पुरस्कार, वार में दूसरा पुरस्कार, कली में दूसरा पुरस्कार, वाद्य संगीत में तीसरा पुरस्कार, गजल में तीसरा पुरस्कार। गिद्दा में भी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अन्य कॉलेजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, सामान्य नृत्य में दूसरा स्थान, पंजाबी हस्तलेखन में प्रथम पुरस्कार, हिंदी हस्तलेखन में प्रथम पुरस्कार, रंगोली में प्रथम पुरस्कार, कोलाज मेकिंग में तीसरा पुरस्कार, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार, स्टिल लाइफ ड्राइंग में तीसरा पुरस्कार, माइम में तीसरा स्थान, स्किट में तीसरा पुरस्कार, खिद्दो मेकिंग में तीसरा पुरस्कार, रस्सा वत्तना में प्रथम पुरस्कार, गुड्डियां पटोले में दूसरा पुरस्कार, पीहड़ी मेकिंग में तीसरा पुरस्कार और लोक ऑर्केस्ट्रा में प्रथम पुरस्कार। प्रभारी डॉ. सर्वेश शर्मा, डॉ. हरप्रिया सिंह ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की और साथ ही डॉ. पूर्णिमा सहगल और प्रोफेसर सुरिंदर कुमार ने डीन कल्चरल और डिप्टी डीन कल्चरल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed