फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DAV College students angry over slow internet in hostel

Chandigarh News: हॉस्टल में स्लो इंटरनेट पर भड़के डीएवी कॉलेज के छात्र

Wed, 22 Apr 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
DAV College students angry over slow internet in hostel
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज के हॉस्टल में खराब इंटरनेट और धीमी वाई-फाई सुविधा को लेकर छात्रों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि नेटवर्क की कमजोर स्पीड के कारण पढ़ाई और ऑनलाइन गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज के लड़कों और लड़कियों दोनों हॉस्टल में इंटरनेट स्पीड को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। इसी को लेकर छात्रों ने एकजुट होकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र अनमोल नैंटा ने किया, जिनके साथ अर्जुन सैनी, भोपिंदर रवि, सनी सिरसवाल और अनमोल कुंडू सहित कई छात्र शामिल रहे। छात्रों का कहना है कि आज के समय में पढ़ाई का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन हो चुका है, ऐसे में खराब इंटरनेट उनकी तैयारी को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वाई-फाई सिस्टम को अपग्रेड कर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed