{"_id":"139878c3600776351abb0b1cac8af7b5","slug":"dav-college-honoured-south-asian-games-medalist-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ एशियन गेम्स में परचम लहराया, प्रतिभा को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ एशियन गेम्स में परचम लहराया, प्रतिभा को मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ ने विशेष समारोह आयोजित करके सम्मानित किया। अंजुम मोदगिल ने एकल और टीम इवेंट में दो गोल्ड, यशस्विनी ने एक गोल्ड और एक टीम गोल्ड मेडल, नीरज चोपड़ा ने एक गोल्ड पदक जीता। इन सभी खिलाड़ि को कॉलेज प्रिंसिपल बीसी जोसन ने 21-21 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्वीमिंग में सुविधाएं मिले तो और आएंगे मेडल
दक्षिण एशियाई खेलों में एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीतने वाली तैराक चाहत अरोड़ा ने बताया कि देश में अगर विदेशों की तर्ज पर इन्फ्रास्ट्रक्चर और कोच मिले तो स्वीमिंग में देश में कई खिलाड़ी उभर कर आएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य
कॉलेज के छात्र नीरज चोपड़ा (बीए, प्रथम वर्ष) को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में 82.23 मीटर की जेविलियन थ्रो प्रतिस्पर्धा में 82.23 थ्रो कर देश के वरिष्ठ खिलाड़ियों के रिकार्ड की बराबरी करने में कामयाबी पाई। नीरज को अंडर-20 में बेस्ट जूनियर खिलाड़ी का खिताब मिल चुका है।
विज्ञापन
मूल रूप से पानीपत (हरियाणा) के रहने वाले नीरज के पिता किसान हैं। नीरज मौजूदा समय में पटियाला कैंप में शिरकत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान नीरज (19) ने बताया कि लोग ऐसा मानते हैं कि भारत के एथलीट मेडल नहीं ला सकते, लेकिन मुझे इसे गलत साबित करना है।
मुझे ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि पटियाला कैंप में ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया के गैरी नामक कोच को लगाया गया हैं।