फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DAV College Council associated with the anti-drug campaign

Chandigarh News: नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ी डीएवी कॉलेज की काउंसिल

Thu, 08 Oct 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
DAV College Council associated with the anti-drug campaign
चंडीगढ़। युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे जेन जी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान को डीएवी कॉलेज की काउंसिल का समर्थन मिला है। कॉलेज की काउंसिल ने अभियान में सक्रिय योगदान देने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस मुहिम से जोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज की काउंसिल के निर्वाचित प्रधान दीपांशु ने कहा कि नशे के खिलाफ युवाओं को स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों के साथ दिन-रात मेहनत करके अभियान का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपांशु, शाश्वत, अनमोल नैंटा, अभय, राणा, देव, कृष, जतिन और कार्तिक उपस्थित रहे। युवाओं ने अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता बढ़ाने और अपने साथियों को सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेन जी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि युवाओं का इस तरह आगे आना अभियान को नई शक्ति देता है। कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने साथियों के बीच नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed