फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daughter pushed elderly mother and made her fall, four bones broken, shoulder fracture

Chandigarh News: बेटी ने बुजुर्ग मां को धक्का देकर गिराया, चार हड्डियां टूटीं, कंधे में फ्रैक्चर

Sat, 25 Nov 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Daughter pushed elderly mother and made her fall, four bones broken, shoulder fracture
चंडीगढ़। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल की 82 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी को उनकी बेटी ने कोठी में धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसमें बुजुर्ग की चार जगह से हड्डियां टूट गईं और कंंधे में फ्रैक्चर आया है। बुजुर्ग की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी बेटी ज्योति सिंह (56) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि ज्योति कोठी हथियाना चाहती है। बता दें कि बुुजुर्ग महिला के पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यह घटना बीते 17 नवंबर को सेक्टर-33ए की एक कोठी में सुबह 10.30 बजे घटी थी। शिकायतकर्ता जसजीत कौर अपनी कोठी में किचन के पास खड़ी थी, इसी बीच उनकी सबसे छोटी अविवाहित बेटी ज्योति सिंह (56) ने धक्का दे दिया। इससे वही नीचे गिर पड़ीं और चेहरे और मुंह पर चोट लगने से खून बहने लगा। बुजुर्ग के शरीर में कई जगह चोटें आने से वह उठ नहीं पाईं। वह मदद के लिए चीखती रही लेकिन बेटी ज्योति मदद के बजाय बाहर निकल गई।
विज्ञापन

चीखें सुन नौकरों ने उठाया
बुजुर्ग के घर में चीखने पर दो नौकरों ने पड़ोसियों को बुलाकर उन्हें सेक्टर 33 स्थित अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान डॉक्टरों की जांच-पड़ताल में पता चला कि उनकी चार हड्डियां टूट गई हैं और कंधे में फ्रैक्चर है। उन्हें तत्काल सर्जरी और कंधे में प्लेट डालने की सलाह दी गई। इसके बाद पड़ोसियों ने उनकी दो बड़ी बेटियों को सूचना दी। वे दोनों अस्पताल पहुंची। इनमें से बेटी का पति भी कर्नल है। उन्होंने अस्पताल में पुलिस बुला कर शिकायत दी। महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार साल से कर रही थी प्रताड़ित
बुजुर्ग ने कहा कि ज्योति तीन-चार साल से उनको शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। इस बारे में थाना पुलिस और पुलिस मुख्यालय में भी शिकायतें दी थी। उन्होंने कहा कि ज्योति कोठी को हथियाना चाहती है। धक्का देने की घटना कोठी मेें लगे सीसीटीवी में भी कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed