फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daughter of leader told Firozpur Civil Hospital like Chandigarh Hospital

पंजाब: नेता की बेटी ने कहा- चंडीगढ़ जैसा फिरोजपुर का अस्पताल, बंदे ने कमेंट किया- अंदर जाओ डॉक्टर नहीं, बाहर आओ तो बाइक नहीं

Fri, 11 Feb 2022 01:55 AM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 01:55 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि फिरोजपुर के एक कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी कह रही है कि फिरोजपुर सिविल अस्पताल चंडीगढ़ के अस्पताल जैसा है। इस पर किसी व्यक्ति ने कमेंट किया कि फिरोजपुर सिविल अस्पताल के अंदर जाओ डॉक्टर नहीं होता और बाहर आओ तो बाइक नहीं होती है। 

विज्ञापन
Daughter of leader told Firozpur Civil Hospital like Chandigarh Hospital
सोशल मीडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सियासी कुर्सी से केवल नेताओं को नहीं, बल्कि उनके परिवार की महिलाओं को भी प्यार है। बड़े नेताओं के घर की महिलाओं ने कभी घर से निकलकर हलके की जनता का हाल नहीं पूछा होगा लेकिन अब कोई पिता तो कोई ससुर के लिए वोट मांगने में व्यस्त है। इससे पहले ये कभी हलके में नजर तक नहीं आईं और न लोगों के दुख सुख में शामिल हुई हैं। यही नहीं ये हलके की महिलाओं के गले इस तरह लिपटकर मिल रही हैं कि इनकी बहुत घनिष्ठ मित्रता है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर शहर हलके में कांग्रेस प्रत्याशी परमिंदर सिंह की बेटी, जलालाबाद में शिअद (ब) प्रत्याशी सुखबीर बादल की बेटी, गुरुहरसहाए से कांग्रेस उम्मीदवार विजय कालड़ा की बेटी, गुरुहरसहाए से भाजपा प्रत्याशी गुरपरवेज सिंह की पत्नी, जीरा से शिअद (ब) जनमेजा सिंह सेखों की बहू व जीरा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलबीर सिंह की पत्नी अपने-अपने हलके में घूम रही हैं।
विज्ञापन


सियासी जानकारों के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि फिरोजपुर के एक कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी कह रही है कि फिरोजपुर सिविल अस्पताल चंडीगढ़ के अस्पताल जैसा है। इस पर किसी व्यक्ति ने कमेंट किया कि फिरोजपुर सिविल अस्पताल के अंदर जाओ डॉक्टर नहीं होता और बाहर आओ तो बाइक नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बिल्कुल सच है। फिरोजपुर सिविल अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। मरीजों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। यहां के डॉक्टर अस्पताल में कम घरों में अपनी ओपीडी खोलकर बैठे हैं। इन दिनों जलालाबाद में सुखबीर बादल की बेटी हलके की महिलाओं से गले मिलकर पिता के लिए वोट मांग रही हैं। सच तो ये हैं कि इससे पहले ये कभी जलालाबाद में दिखी नहीं। इसी तरह फिरोजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी परमिंदर सिंह पिंकी की बेटी भी मोहल्लों में महिलाओं से मिलकर पिता के लिए वोट मांग रही हैं। वहीं जीरा में अकाली दल जनमेजा सिंह सेखों की बहू अपने सुसर के लिए वोट मांग रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed