फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Date sought from judge for cricket match, Punjab-Haryana Bar Council issues notice to Patiala Bar Association

Chandigarh: क्रिकेट मैच के लिए जज से मांगी तारीख, बार काउंसिल ने पटियाला बार एसोसिएशन को जारी किया नोटिस

Sun, 20 Nov 2022 10:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 10:13 PM IST
सार

बार काउंसिल ने कहा कि वकील को ऑफिसर ऑफ कोर्ट, समाज का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति व जैंटलमैन माना जाता है। वकील से अपेक्षा रखी जाती है कि वह कानून व सिद्धांतों का पालन न केवल प्रोफेशनल बल्कि नॉन प्रोफेश्नल जीवन में करें।

विज्ञापन
Date sought from judge for cricket match, Punjab-Haryana Bar Council issues notice to Patiala Bar Association
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल केलिए 10 नवंबर को पटियाला की बार एसोसिएशन के प्रधान द्वारा लंच के बाद काम बंद रखने और जजों से केस में तारीख डालने का निवेदन किया गया था। इस पर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। साथ ही समराला बार एसोसिएशन के प्रधान द्वारा 25 वकीलों के मोरनी हिल्स टूर के चलते उनके केस में तारीख डालने के लिए जजों से किए गए निवेदन पर भी बार काउंसिल ने जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


भारत-इंग्लैंड मैच के चलते काम बंद रखने और उनके केस में तारीख डालने के पटियाला बार एसोसिएशन और मोरनी घूमने गए 25 वकीलों के केस में तारीख डालने के निवेदन वाले दोनों पत्रों का पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने संज्ञान ले लिया है। जजों को तारीख डालने से जुडे निवेदन वाले इन पत्रों पर बार काउंसिल ने दोनों बार एसोसिएशन के प्रधान से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बार काउंसिल ने कहा कि वकील को ऑफिसर ऑफ कोर्ट, समाज का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति व जैंटलमैन माना जाता है। वकील से अपेक्षा रखी जाती है कि वह कानून व सिद्धांतों का पालन न केवल प्रोफेशनल बल्कि नॉन प्रोफेश्नल जीवन में करें। ऐसे में क्रिकेट मैच के लिए जजों से सभी केस में तारीख डालने के निवेदन को लेकर पटियाला बार काउंसिल के प्रधान को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं 25 वकीलों के टूर के चलते उनके केस में तारीख डालने के लिए जजों से निवेदन पर नोटिस जारी कर पूछा है कि बार प्रधान पर क्यों न कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला
1. 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्डकप मुकाबला चल रहा था। धीरे-धीरे मैच रोमांचक होता गया और इसी बीच पटियाला बार एसोसिएशन के प्रधान ने पत्र जारी कर एलान कर दिया कि वकील लंच के बाद कोर्ट में पेश नहीं होंगे। साथ ही जजों से निवेदन किया कि सभी मामलों में तारीख डाल दी जाए। यह पत्र बड़ी तेजी से वायरल हो गया था।

2. 19 नवंबर को समराला बार एसोसिएशन द्वारा लिखा गया एक पत्र भी अपनी अजीबो गरीब मांग को लेकर वायरल हो गया। इस पत्र में बार एसोसिएशन के प्रधान ने जजों को लिखा था कि बार एसोसिएशन के 25 सदस्य घूमने के लिए 21 नवंबर को मोरनी हिल्स जा रहे हैं। इनके मौजूद न होने के चलते इनके केस में उस दिन तारीख डाल दी जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed