फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Date sheet of class VIII annual examinations, haryana board

पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी

Thu, 16 Feb 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
Date sheet of class VIII annual examinations, haryana board
- फोटो : File Photo
हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। निदेशक मौलिक शिक्षा चंद्रशेखर ने वीरवार को इसे जारी करते हुए सभी जिला व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को पत्र भेज दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 मार्च से, जबकि छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च से शुरू होंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली व दूसरी कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा 18 मार्च को, हिंदी की 20 मार्च को व गणित की 21 मार्च को होगी। तीसरी-चौथी व पांचवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 18 मार्च, अंग्रेजी की बीस मार्च, हिंदी की 21 मार्च और 22 मार्च को इनवायरमेंट स्टडीज की परीक्षा होगी। छठी कक्षा की पंद्रह मार्च को हिंदी, 16 को अंग्रेजी, 17 को संस्कृत, पंजाबी या उर्दू, 18 को विज्ञान, 20 को ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान या कृषि, 21 को समाज विज्ञान और 22 को गठित की परीक्षा ली जाएगी। सातवीं कक्षा की पंद्रह मार्च को अंग्रेजी, 17 को विज्ञान, 17 को गणित, 18 को संस्कृत, पंजाबी या उर्दू, 20 को समाज विज्ञान, 21 को हिंदी और 22 को ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान या कृषि की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा की पंद्रह मार्च को गणित, 16 को हिंदी, 17 को अंग्रेजी, 18 को समाज विज्ञान, 20 को संस्कृत, पंजाबी या उर्दू, 21 को ड्राइंग, संगीत, गृह विज्ञान या कृषि व 22 मार्च को विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed