फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Data released .. 286812 students to join PU semester exam

डाटा जारी.. पीयू की सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे 286812 विद्यार्थी

Fri, 05 Feb 2021 07:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Data released .. 286812 students to join PU semester exam
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का डाटा शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस बार कुल 286812 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इनमें पीयू, इससे संबंधित 196 कॉलेजों के छात्र भाग लेंगे। हर बार की तरह परीक्षा में सर्वाधिक विद्यार्थी पंजाब के कॉलेजों के शामिल होंगे। इनकी संख्या 1.65 लाख से अधिक है। वहीं, प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्या भी 95 हजार से अधिक होगी। परीक्षा ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। इन विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए भी विश्वविद्यालय कॉलेजों में हेल्प डेस्क बना रहा है। इसके अलावा कॉपियों को मंगवाने की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। स्नातक में प्राइवेट 79416, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट के 5140, यूसोल के 8159 और कॉलेजों के 145020 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसी तरह परास्नातक की परीक्षा में कॉलेजों के 19132, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट के 8653, यूसोल के 5709 और प्राइवेट 15583 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की से यह आंकड़े जारी किए गए हैं। कॉलेजों के विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। वहीं उत्तर पुस्तिकाएं कॉलेजों के विद्यार्थियों की कॉलेज ही एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

प्राइवेट विद्यार्थी डाक से भेज सकेंगे उत्तर पुस्तिका
पीयू ने निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट विद्यार्थी डाक के जरिए उत्तर पुस्तिका भेज सकेंगे। यदि शुक्रवार को परीक्षा होने जा रही है और शनिवार व रविवार को डाक विभाग की छुट्टी है तो उत्तर पुस्तिका को पूरी तरह वह सील कर देंगे और डाकघर जिस दिन खुलेगा उसके दो घंटे के अंदर उत्तर पुस्तिकाएं पंजाब यूनिवर्सिटी को भेजनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक विभाग को बनाकर दे रहे हैं प्रश्नपत्र
इस बार हर विभाग के शिक्षक प्रश्नपत्र बनाकर विभागों को दे रहे हैं। विभागों की जिम्मेदारी होगी कि वह विद्यार्थियों तक प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे। हालांकि यह प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय अपने स्तर से वेबसाइट पर अपलोड करेगा। पिछली परीक्षा में कुछ विभागों के शिक्षकों ने प्रश्नपत्र ऑनलाइन विद्यार्थियों तक परीक्षा के समय पहुंचाया था। साथ ही उत्तर पुस्तिका भी ऑनलाइन मंगवा ली थी। इससे शिक्षकों को कॉपियां जांचने में आसानी हुई थी।

वर्जन----
सेमेस्टर परीक्षा में इस बार कुल 286812 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्या भी काफी है। परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही है।
- प्रो. जगत भूषण, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed