फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dara studio libra and celibration sealed

दारा स्टूडियो, लिबड़ा आर्चिड और सेलिब्रेशन सील

Tue, 21 Jan 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 21 Jan 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
dara studio libra and celibration sealed
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने दारा स्टूडियो समेत तीन मैरिज पैलेस सील कर दिए। गमाडा द्वारा पूरी सिक्योरिटी में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस दौरान मैरिज पैलेस के प्रबंधकाें द्वारा कई दलीलें दी गईं, लेकिन गमाडा अधिकारियों ने उनका एक भी तर्क नहीं सुना। अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में मैरिज पैलेसों को पहले भी नोटिस दिए गए थे।

जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा मैरिज पैलेसों पर कार्रवाई देर शाम की गई। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो, लिबड़ा आर्चिड और सेलिब्रेशन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सभी मैरिज पैलेसों के हाल को ताला लगाकर सील कर दिया गया। गमाडा अधिकारियों ने बताया कि यह सारे मैरिज पैलेस इंडस्ट्रियल प्लॉटों पर चल रहे थे। जो कि सीधे ही इंडस्ट्रियल प्लॉटों का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लॉटों की अलॉटमेंट के टाइम भी इनके मालिकों को यह चीज साफ की गई थी, लेकिन इसके बाद भी यह लोग नियमों को ताक पर रख कर अपना कारोबार चला रहे थे। गमाडा द्वारा यह कार्रवाई बिल्कुल सीक्रेट रखी गई थी।

देर शाम मैरिज पैलेस सील करने की कार्रवाई की गई। गमाडा के एसडीओ सुखपाल सिंह ने मैरिज पैलेसों को सील करने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि यह सारे इंडस्ट्रियल प्लॉटों पर चल रहे थे, जिसके चलते इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, मैरिज पैलेस एसोसिएशन पंजाब के प्रधान सुखदेव सिंह सिद्धू ने बताया कि मैरिज पैलेसों संबंधी सरकार के नियम काफी सख्त हैं। सरकार को मैरिज पैलेसों को थोड़ी छूट देनी चाहिए। ताकि मैरिज पैलेस मालिकों को परेशानी न उठानी पड़े।  

सील करने से पहले खत्म हुआ था समारोह

जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा जब लिबड़ा आर्चिड को सील करने की कार्रवाई की गई। उसमें उस समय वहां पर चल रहा समारोह खत्म हुआ था। इस दौरान गमाडा की टीम ने दस मिनट में मैरिज पैलेस वालों सामान हटाने के लिए कहा। जिसके बाद पैलेस के हाल को सील कर दिया।

दारा स्टूडियों में आज है शादी

सूत्रों के मुताबिक दारा स्टूडियों में मंगलवार को शादी की बुकिंग है। जब गमाडा द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। उस समय मैरिज पैलेस के नुमाइंदों ने दलील दी कि उनके यहां मंगलवार को शादी की बुकिंग है। इसलिए उसके बाद कार्रवाई की जाए। लेकिन गमाडा अधिकारियों ने उनकी एक भी दलील नहीं सुनी।


20 के करीब मैरिज पैलेसों पर लटकी तलवार
जानकारी के मुताबिक गमाडा के अधीन काफी लंबा एरिया आता है। इसमें राजपुरा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व रोपड़ तक का एरिया शामिल है।

सर्वे के मुताबिक 20 के करीब मैरिज पैलेस सामने आए हैं। जो कि नियमों के विपरीत चल रहे हैं। गमाडा द्वारा उन सब पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अधिकारियों ने साफ नहीं किया है कि कार्रवाई कब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed