फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dangers of poisonous snakes started growing in Chandigarh

सावधानः चंडीगढ़ में बढ़ रहा इस जहरीली प्रजाति का खतरा, खबर पढ़ कर सकते हैं बचाव

Wed, 05 Sep 2018 09:37 AM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Sep 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Dangers of poisonous snakes started growing in Chandigarh
chandigarh - फोटो : फाइल फोटो
देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक चंडीगढ़ में जहरीली प्रजाति का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। रिहायशी इलाकों से लेकर जंगली क्षेत्रों तक में सांप निकलने की शिकायतें लगातार वाइल्ड लाइफ टीम को मिल रही हैं। खास बात यह है कि इन सांपों में कोबरा जैसे खतरनाक सांप भी शामिल हैं। इस सीजन में वाइल्ड लाइफ टीम ने शिकायतों के आधार पर विभिन्न प्रजाति के 119 सांप पकड़े हैं। टीम को विभिन्न जंगली जानवरों को लेकर इस सीजन में कुल 1614 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिनमें 326 जानवरों को टीम की ओर से पकड़ा गया। 
विज्ञापन


 सिटी ब्यूटीफुल में सांपों का खतरा लगतार बढ़ने की सबसे बड़ी वजह यहां वन क्षेत्र का अधिक होना है। वाइल्ड लाइफ टीम को इस सीजन में सांप निकलने की 283 शिकायतें मिलीं, जिस पर टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए 119 विभिन्न प्रजाति के सांप पकड़े। पकड़े गए सांपों में कोबरा सहित कई जहरीले प्रजाति के सांप भी मिले।
विज्ञापन


बंदरों से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक 
वाइल्ड लाइफ टीम के सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीजन में सबसे अधिक 1121 शिकायतें बंदरों से संबंधित मिलीं। इनमें सभी शिकायतों को अटेंड किया गया। बंदरों को पकड़ने के लिए चलाए गए रेस्क्यू में 93 बंदर पकड़े गए। वहीं, नीलगाय संबंधी 26 शिकायतों में 12 नीलगायों को पकड़ा गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के जानवरों की 172 शिकायतें वाइल्ड लाइफ टीम को मिलीं, जिनमें 94 सही पाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के मौसम में निकलते हैं सर्प
सर्प विशेषज्ञों के अनुसार सिटी में रसल वाइपर, करैत, कोबरा व वाइपर जैसी जहरीली प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं। दरअसल, गर्मी के  मौसम में ऊष्मा से बचने के लिए अधिकतर सांप जमीन के अंदर बिलों में चले जाते हैं। बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाता है, जिस कारण सांप बिल से बाहर निकल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed