फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Danger of flood looms in the state: Anurag Dhanda

प्रदेश में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा: अनुराग ढांडा

Mon, 08 Jul 2024 05:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Danger of flood looms in the state: Anurag Dhanda
कहा, सरकार ने नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए नहीं किया कोई काम
विज्ञापन




चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रदेश में तटबंधों के मजबूत नहीं करने से मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी मानसून के सीजन को देखते हुए नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं करवाया। पिछले साल की बाढ़ से लाखों लोगों का जान माल का नुकसान हुआ था। सरकार को प्रदेश के किसानों और लोगों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की बाढ़ से लाखों लोगों को नुकसान हुआ था। इसके बावजूद भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। स्थिति ये है कि कुरुक्षेत्र और अंबाला के जिन किसानों की फसल पानी में डूबी थी। वहां सूखी रेत की सफाई नहीं हुई है। इसके साथ पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक लेने का काम नहीं किया गया। यमुना के किनारे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में पिछले एक दशक से तटबंधों को मजबूत करने का कोई काम नहीं हुआ। इसके कारण हर बार मानसून की बारिश में हरियाणा में बाढ़ आ जाती है। वहीं सरकार की शह पर यमुनानगर, अंबाला से लेकर सोनीपत और पानीपत में अवैध खनन का काम जोरों से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घग्गर जोकि कैथल से सिरसा और फतेहाबाद की तरफ जाती है। उसके तटबंधों को मजबूत करने का कोई भी काम नहीं किया गया। भाजपा केवल अपनी राजनीति में मशगूल है। पिछले बार भी नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए जो करोड़ों रुपए आए थे, वो भी वापस चला गया, लेकिन सरकार ने कोई भी काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed