फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dandiya celebration in Kalagram, event will run till 10

कलाग्राम में डांडिया की धूम, 10 तक चलेगा आयोजन

Tue, 27 Sep 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dandiya celebration in Kalagram, event will run till 10
मनीमाजरा। कलाग्राम में दस दिवसीय डांडिया महोत्सव का सोमवार को आगाज हो गया। यह कार्यक्रम उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर लोगों ने कलाकारों के साथ डांडिया करने के साथ-साथ कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया। डांडिया महोत्सव रोज शाम 7 से रात 10 बजे तक होगा। एनजेडसीसी ने गुजरात के 15 पेशेवर डांडिया कलाकारों की एक मंडली को आमंत्रित किया है। कलाकारों ने आकर्षक डांडिया कर सभी का मन मोह लिया। मंडली के कलाकार प्रतिभागियों को आवश्यक नृत्य ‘टिप्स’ भी देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी यशविंदर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जोड़ों में से पांच का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रतिदिन किया जाएगा। उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चयनित प्रतियोगियों को दशहरा के त्योहार के दिन 5 अक्तूबर को होने वाली ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। आयोजन के अंतिम दिन चुने जाने वाले शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पहले स्थान पर आने वाले को 15,000, दूसरे को 10,000 और तीसरे को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एनजेडसीसी के निदेशक एम. फुरकान खान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोक संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं लोग रूबरू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed