फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dairy Onwer Wins Punjab State Diwali Bumper Lottery of 2.5 crore prize

रातों-रात डेयरी मालिक बन गया ढाई करोड़ का मालिक, आप भी आजमा सकते हैं तरीका

Mon, 18 Nov 2019 10:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 18 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Dairy Onwer Wins Punjab State Diwali Bumper Lottery of 2.5 crore prize
फाइल फोटो
डेयरी मालिक रातों-रात ढाई करोड़ का मालिक बन गया। भगवान ने उसे छप्पर फाड़कर दीवाली का तोहफा दिया और वो मालामाल हो गया। दरअसल, पंजाब स्टेट मां लक्ष्मी पूजा बंपर 2019 ने डेयरी मालिक का घर रोशन किया है। लुधियाना वासी अमनदीप सिंह का ढाई करोड़ का पहला इनाम निकला है।
विज्ञापन


गांव मेहरबान निवासी अमनदीप ने सपने भी नहीं सोचा था कि वह रातों-रात करोड़पति बन जाएगा। पहला इनाम जीतने के बाद 35 वर्षीय अमनदीप ने कहा कि उसका सपना साकार हो गया है। इनाम की राशि से वह अपना भविष्य बेहतर बनाएगा। इससे वह अपने डेयरी के धंधे का विस्तार करेगा। बाकी पैसे अपने बेटे और बेटी की अच्छी पढ़ाई पर खर्च करेगा।
विज्ञापन

अमनदीप ने ईनाम की राशि लेने के लिए दस्तावेज लॉटरीज विभाग के पास जमा करवा दिए हैं। अधिकारियों ने उसे जल्द राशि दिलवाने का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि मां लक्ष्मी पूजा बंपर का ड्रॉ एक नवंबर 2019 को निकाला गया था। जिसमें ढाई-ढाई करोड़ के दो पहले इनाम थे।

ढाई करोड़ का दूसरा इनाम हिमाचल प्रदेश निवासी पेंटर संजीव कुमार का निकला था। अब विभाग ने न्यू ईयर बंपर 2020 जारी किया है, जिसमें पहला इनाम तीन करोड़ का है। इसके टिकट सभी डाकखानों और मार्केट में उपलब्ध हैं। इसका ड्रॉ 17 जनवरी को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed