{"_id":"616530358ebc3e33256a1d53","slug":"cyclothon-organized-on-world-arthritis-day-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व गठिया दिवस: हड्डियों को मजबूत रखने का दिया संदेश, ट्रैफिक पुलिस व आईवी अस्पताल ने किया साइक्लोथॉन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व गठिया दिवस: हड्डियों को मजबूत रखने का दिया संदेश, ट्रैफिक पुलिस व आईवी अस्पताल ने किया साइक्लोथॉन का आयोजन
Tue, 12 Oct 2021 12:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:29 PM IST
सार
डॉक्टरों को कहना है कि साइकिल चलाना फायदेमंद हैं। साइकिल चलाने से कूल्हों, घुटनों और पैरों के जोड़ों पर दबाव कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। जोड़ों के बीच चिकनाई बढ़ती है। जिससे दर्द और जकड़न कम होता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में साइक्लोथॉन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व गठिया दिवस के अवसर पर मंगलवार को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस व आईवी अस्पताल ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने सुखना लेक पर साइकिल चलाकर हड्डियों को मजबूत रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि भोजन और वजन दोनों पर नियंत्रण रखा जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, 18 अक्तूबर को होगा एलान
विज्ञापन
इसके लिए साइकिल चलाना फायदेमंद साबित हो सकता है। साइकिल चलाने से कूल्हों, घुटनों और पैरों के जोड़ों पर दबाव कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। जोड़ों के बीच चिकनाई बढ़ती है। जिससे दर्द और जकड़न कम होता है। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस और अस्पताल के 200 से ज्यादा लोगों ने साइकिल चलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अर्श से फर्श का सफर: इस गुमनाम चिट्ठी ने खोले थे राम रहीम के काले कारनामे, फिर शुरू हुआ था कत्ल का दौर