फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber police raid in Delhi and Gurugram

Chandigarh News: साइबर थाना पुलिस की दिल्ली और गुरुग्राम में रेड

Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Cyber police raid in Delhi and Gurugram
चंडीगढ़। साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली और गुरुग्राम में रेड कर जामतारा गैंग के चार शातिर ठग गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में से तीन झारखंड के दुमका जिले के निवासी हैं वहीं चौथा कटिहार जिले रहने वाला है। ये लोगों से आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर बनकर फोन करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 10 ग्राम सोने का एक सिक्का, सोने के सिक्कों की 22 खाली पैकिंग, पांच मोबाइल, लैपटाप और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। पहली शिकायत में देवदथा नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे दो अनजान नंबरों से व्हाट्सएप काल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल बताया और कहा कि वह आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में मैनेजर है। उसने देवदथा को बैंक का एप अपडेट करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने उसे एक एप भेजा। देवदथा ने वह एप इंस्टाल कर लिया। एप इंस्टाल करने के बाद उसके पास तीन ओटीपी आए और फिर पैसे कटने के तीन मैसेज आए। तीन बार में उसके खाते से 209128 रुपये निकाल लिए गए। पैसे कटने के मैसेज आने के बाद उसे समझा आया कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस के प्रभारी रणजीत सिंह ने मामले की जांच करते हुए दिल्ली और गुरुग्राम में रेड कर इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झारखंड के दुमका जिला निवासी अक्षय कुमार, विकास कुमार और राजेश मंडल व कटिहार जिला निवासी बिपिन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ठगी के रुपयों से खरीदते थे सोना
एसपी साइबर क्राइम केतन बंसल ने बताया कि आरोपियों ठगी के रुपयों को फर्जी बैंक खातों में डालते थे। इसके लिए वे झारखंड के ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 से 7 हजार रुपये दे देते थे। उसके बाद वे उन खातों का प्रयोग ठगी के रुपयों के लिए करते थे। इन खातों से ऑनलाइन वेबसाइटों से सोना खरीद लेते थे। सोना हर बार किसी अलग पते पर होटल के बाहर मंगवाते थे ताकि पुलिस उनको पकड़ न सके।
विज्ञापन

रुपयों के बारे पूछा तो कहा- बीमारी पर खर्च कर दिए
साइबर थाना पुलिस आरोपियों से ठगी गई नगदी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने जब उनसे नगदी के बारे में पूछा तो आरोपियों में से एक राजेश मंडल ने कहा कि उसे चर्म रोग है। उसका इलाज कराने में उसने सारे रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed