फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber fraud Mahadev App three accused get bail from Chandigarh district court

महादेव एप: ठगी के तीन आरोपियों को जमानत, चंडीगढ़ साइबर थाना पुलिस ने इसी साल किया था गिरोह का भंडाफोड़

Thu, 12 Dec 2024 05:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Dec 2024 05:44 PM IST
सार

महादेव एप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल साइबर क्राइम के लिए किया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।जो गरीब लोगों को 10 हजार रुपये का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे।

विज्ञापन
Cyber fraud Mahadev App three accused get bail from Chandigarh district court
चंडीगढ़ जिला अदालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ साइबर थाना पुलिस ने इसी साल अगस्त में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी 10 हजार रुपये का लालच देकर लोगों के खाते खोलते थे। आरोपियों को सेक्टर-25 (कजहेड़ी) के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। इस गिरोह के सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें से तीन को चंडीगढ़ जिला अदालत से जमानत मिली है। आरोपियों में सुशील कुमार मिश्रा (यूपी ) पुष्पेंदर द्विवेदी (छत्तीसगढ़) और दीपक शर्मा (छत्तीसगढ़) है। 
विज्ञापन


आरोपियों का केस लड़ने वाले एडवोकेट अवनीत सिंह चीमा ने कोर्ट में दलील दी कि तीनों करीब चार महीने से जेल में बंद है। पुलिस ने इनके खिलाफ झूठा केस बनाया है। वहीं, केस के ट्रायल में अभी समय लगेगा। इसलिए तीनों को जमानत दी जाए। अदालत ने आरोपियों के वकील की दलीलें सुनने के बाद तीनों की जमानत याचिका मंजूर कर दी। 
विज्ञापन


रेड कर किए थे आरोपी गिरफ्तार
11 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-52 के एक होटल में एक व्यक्ति को खाता खोलने के बदले 10,000 रुपये का लालच दिया जा रहा है। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने होटल की जांच की, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन आरोपियों ने महादेव एप से जुड़े होने की बात स्वीकार की और बताया कि वे इसी एप के जरिये ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार देकर खुलवाते थे बैंक खाते
जांच में सामने आया कि आरोपी गरीब लोगों को 10 हजार रुपये का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। ये खाते महादेव एप के जरिये देशभर में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस एप के जरिये अब तक कई राज्यों में हजारों लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं और इसके खिलाफ कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। गिरोह का सरगना, जो हर खाते के लिए इन ठगों को 10 हजार रुपये देता था। 


बिना एंट्री के ठहरे थे होटल में
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी चंडीगढ़ के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उनकी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं की गई थी। अविनाश, जो चंडीगढ़ के एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है, इन ठगों की मदद से फर्जी बैंक खाते खुलवाता था। अंकित जैन, जो बीटेक पास है, ने महादेव एप से फ्रेंचाइजी ली थी और इसी एप के माध्यम से सट्टेबाजी कर लोगों से ठगी करता था। महादेव एप के माध्यम से देशभर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, और इसके खिलाफ कई राज्यों में पहले से ही मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed