फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber experts team probing 7000 phone calls in Sidhu Moose wala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: संदेह के घेरे में 7000 फोन कॉल्स, साइबर विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी, तीन साल में 23 बार मिली थी धमकी

Tue, 31 May 2022 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 May 2022 09:07 PM IST
सार

पंजाब पुलिस भी लगातार दिल्ली क्राइम ब्रांच के संपर्क में है। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर शाहरुख से पुलिस पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
Cyber experts team probing 7000 phone calls in Sidhu Moose wala murder case
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। अब तक की जांच में 7000 फोन कॉल्स संदेह के घेरे में हैं। पंजाब पुलिस ने जांच के दौरान यह डाटा नौ मोबाइल टावरों के जरिये हुईं 90 हजार मोबाइल कॉल्स से जुटाया है। इनकी जांच के लिए पुलिस ने एक बड़ी साइबर विशेषज्ञ टीम को लगाया है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने जांच के दौरान दावा किया है कि उनके हाथ कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे वह इस केस को सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारी हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लेकर सिद्धू मूसेवाला से की गई फोन पर बातचीत से जुड़े सबूत जुटा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान करीब 21 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जो संदेहास्पद हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले को अंजाम देने के लिए कातिलों ने चार तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया और हमलावरों ने 37 राउंड फायरिंग की। अभी तक की जांच के अनुसार पंजाब पुलिस ने नौ विभिन्न मोबाइल टावरों से करीब 90,000 कॉल्स की जांच की है। जांच में 7000 फोन कॉल्स ऐसी मिली हैं जो संदेह के घेरे में हैं। किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसके लिए साइबर विशेषज्ञ पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली क्राइम ब्रांच के संपर्क में पुलिस
पंजाब पुलिस भी लगातार दिल्ली क्राइम ब्रांच के संपर्क में है। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर शाहरुख से पुलिस पूछताछ कर सकती है। अब तक पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गुरलाल और गोल्डी बरार से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।


तीन साल में 23 बार मिली धमकी
पंजाब पुलिस सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि मूसेवाला को पिछले तीन साल में 23 बार गैंगस्टरों से धमकियां मिल चुकी हैं। उन्हें बिश्नोई गिरोह, गुरलाल गिरोह, सुक्खा काहलवां और गोल्डी गिरोह से जुड़े गुर्गों से धमकियां मिल रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed