फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber cells will established in units of Haryana Narcotics Control Bureau for action against drug smuggler

हरियाणा: नशे पर नकेल के लिए रोडमैप तैयार, स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इकाइयों में बनेंगी साइबर सेल

Thu, 28 Sep 2023 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

इस वर्ष एनसीबी ने 9 महीनों में ही तकरीबन नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 315 एफआईआर दर्ज की है। इन केसों में 454 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अंबाला जिले में सबसे अधिक 39 एफआईआर दर्ज कर 59 तस्कर गिरफ्तार किए है।

विज्ञापन
Cyber cells will established in units of Haryana Narcotics Control Bureau for action against drug smuggler
ड्रग्स सप्लाई - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा में नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपना रोडमैप तैयार कर लिया है। तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए ब्यूरो की सभी इकाइयों में साइबर सेल की स्थापना की जाएंगी। ये सेल विशेष रूप से नशा तस्करों के कॉल डंप, सीसीटीवी फुटेज आदि सबूत इकठ्ठा करेंगी। 

विज्ञापन


साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर नशा तस्करों की धरपकड़ की जाएगी। इसके अलावा, आम जनता में नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए ब्यूरो के अधिकारी फील्ड में उतरेंगे और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएंगे। इस संबंध में एनसीबी के मुखिया ने सभी यूनिट को दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


हर महीने एक केस दर्ज करें जांच अधिकारी
हरियाणा एनसीबी चीफ एडीजीपी ओपी सिंह ने प्रतिमाह सभी जांच अधिकारियों को कम से कम एक एक व्यावसायिक या मध्यम मात्रा का केस दर्ज करने के निर्देश जारी किये हैं। वहीं, सभी अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को समय समय पर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sukhpal Khaira: कांग्रेस के विधायक सुखपाल गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई

नौ महीने में 315 एफआईआर, 454 तस्कर गिरफ्तार
इस वर्ष एनसीबी 9 महीनों में ही तकरीबन नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 315 एफआईआर दर्ज की है। इन केसों में 454 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अंबाला जिले में सबसे अधिक 39 एफआईआर दर्ज कर 59 तस्कर गिरफ्तार किए है, वहीं गुरुग्राम जिले में 33 एफआईआर दर्ज कर 35 आरोपी हिरासत में लिए है। कुरुक्षेत्र ने 27, भिवानी, फरीदाबाद, हिसार, करनाल ने 26 व रोहतक ने 24 एफआईआर दर्ज की है। वहीं, अंबाला यूनिट ने 59, कुरुक्षेत्र ने 51, हिसार ने 48, करनाल ने 47, गुरुग्राम ने 35 और फतेहाबाद और फरीदाबाद ने 34-34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


2.5 किलोग्राम हेरोइन, 23 किलोग्राम चरस बरामद
इन छापेमारी में तकरीबन 2.5 किलो हेरोइन, 23 किलो चरस, 1370 किलो गांजा, 41 किलो अफीम, 1228 किलो ओपियम पॉपी स्ट्रॉ ज़ब्त की है। 4 ग्राम कोकीन, 20 हज़ार गोलियां, 3964 कैप्सूल, 3365 बोतल व 119 नशे के इंजेक्शन ज़ब्त किए है। वाणिज्यिक मात्रा के एनडीपीएस केस में अम्बाला ने 9, हिसार ने 9, रोहतक व सिरसा ने 5-5 एफआईआर दर्ज की है। इसी दौरान हिसार ने 24, अम्बाला ने 13, फरीदाबाद ने 12, करनाल ने 10 व रोहतक ने 8 आरोपियों को काबू किया है।

आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए हरियाणा एनसीबी के अधिकारी आम जनता के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ सतर्क किया जाएगा। ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 90508–91508 पर लोग सूचना दे सकते हैं, उनका नाम, पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा। - ओपी सिंह, एडीजीपी, एनसीबी हरियाणा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed