{"_id":"5d5eff868ebc3e6ca012db4b","slug":"cut-connection-water-electricity-if-policeman-not-leave-quarter-chandigarh-news-pkl348272862","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के डीआईजी का फरमान, बोले- मकान नहीं खाली करने वालों का बिजली व पानी कनेक्शन काट दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के डीआईजी का फरमान, बोले- मकान नहीं खाली करने वालों का बिजली व पानी कनेक्शन काट दो
Fri, 23 Aug 2019 11:29 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
water Tap
चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित सिटी कमांड कंट्रोल की भूमि पर बने पुलिस के क्वार्टरों को खाली न करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ डीआईजी ओमवीर सिंह ने एक पत्र जारी किया है। इसमें डीआईजी ने कहा है कि यदि पुलिसकर्मियों ने जल्द मकान खाली नहीं किए तो उनका बिजली व पानी का कनेक्शन काट दिया जाए। हालांकि, वीरवार को बिजली कनेक्शन काटने गई टीम को पुलिसकर्मियों के परिजनों के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा।
सेक्टर 17 में पंजाब पुलिस के 35 क्वार्टर बने हैं। इनको तोड़कर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सिटी कमांड कंट्रोल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। वहां रह रहे पुलिस कर्मियों को सेक्टर 24 व अन्य जगह मकान देकर पुलिस ने शिफ्ट होने के लिए कहा। इसमें से 29 पुलिसकर्मी तो घर खाली कर दूसरे स्थान पर चले गए, लेकिन सात पुलिसकर्मियों ने दूसरी जगह जाने से मना कर दिया। कई बार प्रशासन व पुलिस ने जबरन मकान खाली करने को कहा तो विरोध के कारण लौटना पड़ा था।
इसके बाद 21 अगस्त को डीआईजी ने एक पत्र जारी कर बिजली विभाग और पब्लिक हेल्थ विभाग को बिजली व पानी का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद वीरवार को जैसे ही बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन काटने पहुंचे तो विरोध शुरू हो गया। उसके बाद टीम को लौटना पड़ा। इससे पूर्व एडवाइजर मनोज परिदा ने भी स्मार्ट सिटी योजना की बैठक में जगह खाली कराने के निर्देश दिए थे।