फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Customs department seized gold worth Rs 44 lakh

Chandigarh News: कस्टम विभाग ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 44 लाख का सोना किया जब्त

Sat, 25 May 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Customs department seized gold worth Rs 44 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। कस्टम विभाग ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आए एक यात्री की जांच के दौरान उसके पास से 44 लाख 43 हजार 642 रुपये का सोना बरामद किया। संदेह होने पर कस्टम विभाग ने गहन जांच की और सोना बरामद कर उसे जब्त कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 56 एयरपोर्ट पहुंची। इस बीच यात्री एक-एक कर बाहर निकले और सभी की कस्टम विभाग द्वारा जांच की जा रही थीं इसी बीच आए एक यात्री पर शक हुआ। विभाग ने यात्री की गहन जांच की और उसके प्राइवेट पार्ट में कैप्सूल के आकार में छिपाकर लाया गया सोना बरामद किया। इस सोने का कुल वजन 695 ग्राम था, जिसकी कीमत 44 लाख रुपये है। फिलहाल, सीमा शुल्क विभाग ने सोना जब्त कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed