फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Customer steals bracelets worth Rs 7 lakh from jewellery shop

Chandigarh News: ग्राहक ज्वेलरी शॉप से चुरा ले गया सात लाख के कंगन

Sun, 21 Sep 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Customer steals bracelets worth Rs 7 lakh from jewellery shop
मनीमाजरा। एनएसी मनीमाजरा स्थित सुनार दा ज्वेलर शॉप से एक शातिर ग्राहक सात लाख रुपये कीमत के दो सोने के कंगन चुरा ले गया। चोरी का खुलासा दुकान के ऑडिट के दौरान हुआ। दुकान मैनेजर सुमित ने बताया कि 6 सितंबर की शाम आरोपी गहने देखने के बहाने दुकान में आया। इस दौरान उसने मौका पाकर काउंटर पर रखे करीब 67 ग्राम वजन के दो कंगन हाथ में लिए और बिना किसी को शक हुए निकल गया। 9 सितंबर को ऑडिट के दौरान गहने गायब मिले। अगले दिन सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर साफ हो गया कि वही ग्राहक चालाकी से कंगन लेकर फरार हुआ।
विज्ञापन

मैनेजर के अनुसार आरोपी गुरिंदर उनका नियमित कस्टमर था और दुकान में कमेटी भी डाली हुई थी। वह अक्सर दुकान पर आता-जाता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने खुद को मनीमाजरा निवासी बताया था लेकिन कहा था कि उसका घर खरड़ में है और वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। शिकायत दर्ज होने के बाद जब मैनेजर ने उसे फोन किया तो उसने उल्टा आरोप लगाने शुरू कर दिए और बाद में मोबाइल फोन बंद कर दिया। पुलिस जब उसके बताए पते पर पहुंची तो वह वहां भी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed