फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew in Punjab: Vegetable will reach door to door in Patiala during curfew

कोरोना वायरस: पटियाला में घर-घर पहुंचेगी सब्जी, ज्यादा पैसे वसूलने पर वेंडर का रद्द होगा कर्फ्यू पास

Sat, 28 Mar 2020 09:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Mar 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Curfew in Punjab: Vegetable will reach door to door in Patiala during curfew
सांकेतिक तस्वीर।

कर्फ्यू में शहरवासियों के घर-घर सब्जी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों के घरों तक सब्जी पहुंचाने वाले वेंडरों को जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं। निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर ने अपनी अपील में कहा है कि यदि कोई वेंटर लोगों से सब्जी के अतिरिक्त पैसे लेता है तो उसके खिलाफ निगम की ई-मेल पर शिकायत की जा सकती है। इसके अतिरिक्त निगम शिकायत के लिए कुछ अतिरिक्त नंबरों को जल्द जारी करने जा रहा है।

विज्ञापन


सब्जीमंडी आढ़ती वेलफेयर सोसायटी के प्रधान विवेक मल्होत्रा ने बताया कि इस समय जिला प्रशासन 280 से अधिक लोगों को सब्जी वेंडर का कर्फ्यू पास जारी कर चुका है। सभी पास उनके माध्यम से तैयार हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में यदि कोई व्यक्ति लूट करने का प्रयास करता है तो वह उसके कर्फ्यू पास को रद्द करने की सिफारिश खुद करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कोई सब्जी वेंडर कालाबाजारी करने का प्रयास करता है तो उसकी शिकायत शहरवासी उनके मोबाइल नंबर 99146-00021 पर शिकायत दे सकते हैं। हरेक शिकायत पर कार्रवाई करवाने के लिए वह खुद निगम अधिकारियों के पास सिफारिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी प्रधान ने बताया कि इस समय मंडी में आलू का भाव 20 से 22 रुपये के बीच है लेकिन वेंडर आलू को 25 से 30 रुपये तक बेच सकता है। पांच से दस रुपये प्रति किलो के इजाफे में से वेंडर अपने सहयोगी का वेतन और वाहन का खर्च निकाल सकेगा। उन्होंने बताया कि प्याज का भाव मंडी में 25 से 30 रुपये के बीच है और वेंडर इसे 35 से 40 रुपये में, बैंगन 40 से 45 रुपये में, खीरा 50 से 55 रुपये, टमाटर 25 से 30 रुपये, नींबू 70 से 80 रुपये, मूली 20 से 25 रुपये और गोभी 20 से 25 रुपये में बेची सकते हैं।

सब्जी के इस भाव में किसी दिन सब्जी मंडी में कम आने से भाव में दो से पांच फीसदी का इजाफा संभव हो सकता है, लेकिन दिए गए संभावित भाव से यदि कोई ज्यादा पैसे लेता है तो उस वेंडर की शिकायत उक्त नंबर पर दी जा सकती है। मंडी प्रधान अनुसार यदि संभव हो सके तो मौके पर वाहन का नंबर और संबंधित वेंडर का फोटो भी उक्त नंबर पर वाट्सएप किया जा सकता है।

इस संबंध में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर लाल विश्वास ने कहा कि फिलहाल वेंडरों खिलाफ शिकायत भेजने के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। कोई भी शहरवासी वेंडर की कालाबाजी की शिकायत निगम की ई-मेल पर भेज सकता है। हरेक शिकायत पर निगम गंभीरता से काम करेगा।

सफाई के लिए सड़कों पर उतारे 925 मुलाजिम
कोविड-19 के खतरे से लोगों को बचाने के लिए निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। निगम ने शुक्रवार को अति आवश्यक काम के तहत अपनी 300 महिला सफाई सैनियों को काम पर वापस बुला लिया है। निगम ने अपने 925 सफाई सैनिकों को काम में लगा दिया है।

कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए निगम कमिश्नर ने अपने महिला सफाई सेवकों को सफाई के काम से दूर रखते हुए उनके घरों पर ही रखने का फैसला लिया था। सफाई के लिए निगम ने अपने 925 सफाई सैनिकों में से करीब 400 युवा सफाई सैनिकों को शहर की सफाई में लगाया था। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न रह पाने के कारण निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर ने महिला सफाई सैनिकों सहित कुल 925 सफाई सैनिकों को सफाई के लिए सड़कों पर उतार दिया है। 

रोजाना सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और सांय 2 बजे से पांच बजे तक शहर के हरेक हिस्से की सफाई का काम किया जाएगा। लोगों से अपील में निगम कमिश्नर ने कहा है कि लोग अपने घरों का कचरा घरों से बाहर सड़कों पर या खुले प्लाटों में फेंकने से गुरेज करें। निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर का कहना है कि इस समय निगम के पास 502 पक्के और 423 कांट्रैक्ट सफाई कर्मचारियों की टीम है। 

शहर के 60 वार्डों में सफाई का काम उनके सात सैनेटरी इंस्पेक्टरों की देख-रेख में होगा। हरेक सेनेटरी इंस्पेक्टर अपने अधीन आने वाले वार्डों की सफाई का जिम्मेदार होगा। जिस वार्ड में सफाई को लेकर कोई कमी है उसके बारे में संबंधित सैनेटरी इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर पर शिकायत दी जा सकती है। शहर की सफाई व्यवस्था में तैनात सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी सफाई सैनिक बिना दस्ताने, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग किए बिना सफाई के काम में दिखाई न दे। निगम की ओर से सफाई सफाई सैनिकों को दस्तानें, मास्क और अन्य जरूरी सुरक्षा सामग्री को मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed