{"_id":"5e7b6af08ebc3e6fd63f4621","slug":"curfew-in-punjab-approval-of-drug-supply-given-to-29-chemists-in-firozpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात लाख से ज्यादा है फिरोजपुर की आबादी, सिर्फ 29 केमिस्ट को दी गई दवा सप्लाई की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख से ज्यादा है फिरोजपुर की आबादी, सिर्फ 29 केमिस्ट को दी गई दवा सप्लाई की मंजूरी
Thu, 26 Mar 2020 09:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर(पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में दवा के छिड़काव में जुटे कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर जिले की जनसंख्या सात लाख आठ हजार 890 से अधिक है। कर्फ्यू लगे होने के कारण जिला प्रशासन ने 29 कैमिस्ट वालों को दवा सप्लाई करने की मंजूरी दी है। बहुत से ऐसे मरीज हैं जिन्हें मंजूरशुदा कैमिस्ट से दवा नहीं मिल रही है। जिले भर में लगभग 350 से अधिक कैमिस्ट शॉप हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर शहर में लगभग एक लाख 79 हजार 124 से अधिक आबादी है, जो काफी क्षेत्र में फैला हुआ है, जबकि इस इलाके में जिला प्रशासन ने 13 कैमिस्ट वालों को दवा सप्लाई की मंजूरी दी है। ये कैमिस्ट हुसैनीवाला बार्डर और अन्य गांव में दवा की सप्लाई करने में असमर्थ है।
विज्ञापन
फिरोजपुर देहात की जनसंख्या एक लाख 86 हजार 367 से अधिक है। इस क्षेत्र में छह कैमिस्ट (ममदोट) वालों को दवा सप्लाई की मंजूरी दी गई है। गुरुहरसहाए हलके में एक लाख 61 हजार 936 से अधिक जनसंख्या है, यहां पर चार कैमिस्ट वालों को मंजूरी है। जीरा की एक लाख 81 हजार 463 से अधिक आबादी में चार कैमिस्ट वालों को दवा सप्लाई की मंजूरी है। मालूम हो कि फिरोजपुर शहर और कैंट इलाके में 130 कैमिस्ट शॉप हैं जबकि जिलेभर में 350 से अधिक कैमिस्टों की दुकानें हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने मंजूर की कैमिस्ट दुकानों के मोबाइल नंबर
फिरोजपुर शहर
- 1. न्यू मेडिकल--92566-00037
- 2. श्री गुरु नानक ड्रग्स हाउस--70098-75550
- 3. मेडिकल दुकान (गोबर मंडी)-94170-20070
- 4. अरोड़ा मेडिकल--98148-69637
- 5. स्टेंडर मेडिकल--94634-30365
- 6. शिव मेडिकल--99888-51613
- 7. वरिंदर मेडिकल--94174-48148
- 8. गुरु नानक मेडिकल हाल-95018-51250
- 9. गोबिंद मेडिकल--94177-14224
- 10. हिंद मेडिकल--93572-64086
फिरोजपुर कैंट
- 1. पंजाब मेडिकल-98555-45894
- 2. अग्रवाल मेडिकल--99157-37300
- 3. श्री श्याम मेडिकल-81468-67583
जीरा हलका
- 1. ग्रोवर मेडिकल--98550-51966
- 2. अजीत मेडिकल-94644-10008
- 3. गीता मेडिकल--98559-51500
- 4. बाबा पुरुषोत्तम दास मेडिकल-98145-30186
मक्खू हलका
- 1. ग्रोवर मेडिकल-98763-70274
- 2. खुराना मेडिकल-94179-53532
मुदकी
- 1. खोसा मेडिकल--94174-88480
- 2. दीप मेडिकल-98723-27241
- 3. बी.के मेडिकल-98724-83482
ममदोट
- 1. सेठी मेडिकल--95927-50000
- 2. सानिया मेडिकल-97177-85000
- 3. शुभ मेडिकल-98558-52213