फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cultural programs were organized in honor of Sushma Malhotra and Dr. Ved Vyas Malhotra.

Chandigarh News: सुषमा मल्होत्रा और डॉ. वेद व्यास मल्होत्रा के सम्मान में किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 29 Oct 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs were organized in honor of Sushma Malhotra and Dr. Ved Vyas Malhotra.

विज्ञापन
चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल एमडीएवी भवन दड़वा में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन न्यू जर्सी अमेरिका से आए निर्मल रोशन साहित्यिक मंच की संस्थापिका और प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा मल्होत्रा और संस्था के संयोजक डॉ. वेद व्यास मल्होत्रा के सम्मान में हुआ। स्कूल के मुख्य द्वार पर बैंड ग्रुप ने बैंड बाजों के साथ दोनों मेहमानों का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर केके शारदा, प्रेम विज, प्रो. गुरदीप गुल, सुरजीत सिंह धीर, गणेश दत्त, डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत, अमृत सोनी, राज विज, सुदर्शन गर्ग, डॉ. विनोद कुमार शर्मा और डॉ. अंजू मोदगिल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मंच संचालिका किरण प्रभा उपस्थित सभी गणमान्यों का परिचय दिया। स्कूल की प्रबंधन समिति ने सुषमा मल्होत्रा और डॉ. वेद व्यास मल्होत्रा को सम्मानित किया। संगीत अध्यापक सुभाष कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मेहमानों के लिए स्वागत गीत गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत धीर ने गुरबाणी से कुछ शब्द गुनगुनाये। प्रिंसिपल डॉ. विनोद शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए स्कूल का संक्षिप्त परिचय दिया। छात्रों ने नगाड़े संग ढोल गरबा प्रस्तुत कर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजयी भव प्रस्तुति ने सभी लोगों में जोश भरा। नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया से विद्यार्थियों और अभिभावकों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया।

कई बच्चों ने सुषमा मल्होत्रा की लिखी पुस्तक थोड़ी सी धूप में से रचनाओं को पढ़ा। सुषमा मल्होत्रा ने भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य पर अपने विचार रखे। साहित्यकार प्रेम विज ने कहा कि सुषमा मल्होत्रा विदेश में रहते हुए हिंदी का प्रचार-प्रसार बड़ी लगन के साथ कर रही हैं। केके शारदा ने कहा कि जड़ों से जुड़े रहना सुषमा मल्होत्रा और डॉ. वेद व्यास मल्होत्रा की खूबी है।
काव्य सत्र के दौरान प्रेम विज, प्रो. गुरदीप गुल, सुरजीत सिंह धीर, गणेश दत्त, डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत, अमृत सोनी, राज विज, ने रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed