फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cultarl

अब पहले की अपेक्षा आसान है प्रसिद्धि

Sat, 14 Dec 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
cultarl
अब सिस्टम एकदम चेंज हो गया है। डिजिटाइजेशन ने युवाओं को एकदम से अपनी कामयाबी के नजदीक पहुंचा दिया है। कोई इंस्टाग्राम से प्रसिद्ध हो रहा है तो कोई यू ट्यूब का हीरो बन रहा है। यह कहना है प्रसिद्ध अभिनेता और रोडीज हीरो रणविजय का। रणविजय शुक्रवार को एलांते मॉल में आए थे। ऐसा नहीं है कि युवाओं की प्रसिद्धि एक दिन की होती है, यह कोई काम बिना प्लान के नहीं करते हैं। जिसकी वजह से लोग उनको जानते भी हैं और पहचानते भी हैं।
विज्ञापन

रणविजय ने कहा कि इंस्टाग्राम में पेज बनाना कोई कठिन काम नहीं है। इसी तरह यू ट्यूब चैनल भी आसानी से प्लान किया जा सकता है। अब स्टंट के क्रेजी युवा हों या फिर गायन और एक्टिंग में रुचि रखने वाले युवा, सभी खुद को ऐसे पेज के माध्यम से प्रमोट करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा अकेले नहीं होते हैं बल्कि उनका एक ग्रुप होता है जो कि पूरा टीम वर्क करके काम करता है। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ के युवाओं को अच्छी तरह से जानते हैं। वह काफी क्रिएटिव होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनको भी चंडीगढ़ सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। जब कभी छुट्टी मिलती है तो यहां जरूर आते हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने अपना करिअर स्टार्ट किया तो संघर्ष ज्यादा था पर डिजिटाइजेशन ने संघर्ष को कम कर दिया है। रणविजय ने कहा कि चंडीगढ़ में जब रोडीज के ऑडिशन होते हैं तो सबसे ज्यादा युवा यहीं से होते हैं। वह कुछ न कुछ नया करते हैं। चंडीगढ़ के एलांते माल में रणविजय ने प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी। जैेसे ही रणविजय यहां पहुंचे युवा उनकी ओर उमड़ पड़े। इस मौके पर रणविजय ने कहा कि उनको खाने पीने में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि लेकिन अपने स्वास्थ्य को देखते हुए वह हेल्दी खाना खाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed