फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three days guldaudi show organized by nagar nigam chandigarh

चंडीगढ़ः तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो का रिजल्ट घोषित, किंग व क्वीन समेत दिए गए 27 अवार्ड

Fri, 06 Dec 2019 02:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 06 Dec 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
three days guldaudi show organized by nagar nigam chandigarh
गुलदाउदी शो - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने तीन दिवसीय 33वां गुलदाउदी शो का परिणाम वीरवार शाम को घोषित कर दिया। इसमें सेक्टर-8 पंचकूला निवासी और इंडस्ट्रियलिस्ट वीरेंद्र शर्मा के हाउस स्टोन गुलदाउदी को बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो का खिताब दिया गया है। साथ ही इनकी रेड बुश गुलदाऊदी को प्रिंसेज ऑफ द शो का खिताब मिला है। द गुरुकुल के सेक्टर- 20 पंचकूला के डायरेक्टर संजय थरेजा को किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो और प्रिंस ऑफ द शो का खिताब हासिल हुआ है। उन्हें विभिन्न कैटेगरीं में 27 पुरस्कार मिले हैं।
विज्ञापन


33वां गुलदाऊदी शो का यह है रिजल्ट
क्लास-ए आर्टिस्टिक अरेंजमेंट (अमेचर्स) के लिए पंचकूला सेक्टर-20 निवासी संजय थरेजा को पहला और सेक्टर-8 पंचकूला निवासी विरेंदर शर्मा को दूसरा और सेक्टर-20 निवासी रजनी थरेजा को तीसरा पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

क्लास-बी आर्टिटिस्क अरेजमेंट (इंस्टीट्यूशन) के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 को पहला, पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर और सेक्टर-30 स्थित सीएसआईओ डायरेक्टर को दूसरा और द गुरुकुल जीरकपुर को तीसरा पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लास-सी सेक्शन सी-1 इनकर्वड गुलउाऊदी में सेक्टर-20 पंचकूला के संजय थरेजा को पहला, सेक्टर-7 पंचकूला के कृष्ण गोयल को दूसरा और सेक्टर-21ए चंडीगढ़ निवासी विनय प्रकाश को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-2 इनकर्विंग गुलदाऊदी में संजय थरेजा को पहला, रजीन थरेजा को दूसरा और सुंचेत थरेजा को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-3 रिफलेक्सड गुलदाऊदी में सेक्टर-20 पंचकूला निवासी रजनी थरेजा को पहला, सुंचेत थरेजा को दूसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-4 स्पाइड गुलदाऊदी के सेक्टर-20 पंचकूला के संजय थरेजा को पहला, सेक्टर-8ए चंडीगढ़ निवासी राम किशोर को दूसरा और सेक्टर-20 पंचकूला निवासी रजनी थरेजा को तीसरा पुरस्कार हासिल हुआ है।

सेक्शन सी -5 एनीमोन गुलदाऊदी के लिए सेक्टर-8 पंचकूला के रहनेवाले विरेंदर शर्मा को पहला और दूसरा स्थान मिला, सेक्टर-8बी चंडीगढ़ निवासी मंगल प्रसाद मौर्य को दूसरा और संजय थरेजा को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-6 कोरियन गुलदाऊदी के लिए वीरेंदर शर्मा को पहला और दूसरा जबकि सेक्टर-20 पंचकूला निवासी संजय थरेजा और धनास निवासी बीर सिंह को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी -7 पंपन गुलदाऊदी के लिए संजय थरेजा को पहला, रजनी थरेजा को दूसरा और खुडडालहौरा कालोनी चंडीगढ़ निवासी रमेश को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-8 बटन गुलदाऊदी में खुड्डालहौरा कॉलोनी चंडीगढ़ निवासी रमेश को पहला, सेक्टर-56 निवासी पन्ना लाल को दूसरा और सेक्टर-7 पंचकूला निवासी कृष्ण गोयल को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-9 स्पून गुलदाऊदी के लिए वीरेंदर शर्मा को पहला, संजय थरेजा को दूसरा और रजनी थरेजा को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-10 डेकोरेटिव गुलदाऊदी के लिए विरेंदर शर्मा को पहला और दूसरा, जबकि संजय थरेजा को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन सी-11 चार अलग किस्मों की गुलदाऊदी के कलेक्शन के लिए विरेंदरशर्मा को पहला, सेक्टर-4 पंचकूला निवासी एससी राजपाल को दूसरा, जबकि संजय थरेजा को तीसरा पुरस्कार मिला है।

क्लास डी सेक्शन डी-1 इनकर्वड गुलदाऊदी के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 को पहला, द गुरुकुल सेक्टर-20 पंचकूला को दूसरा और द गुरुकुल टीएमवी सेक्टर-29 पंचकूला को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी-2 इनकर्विंग गुलदाऊदी के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी सेक्टर-14 को पहला, द गुरुक़ुल सेक्टर-20 पंचकूला को दूसरा और पीजीआई डायरेक्टर को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी-3 रिफलेक्स गुलदाऊदी के लिए पीजीआई डायरेक्टर को पहला, ईआईसी पीडबल्यूडी (बीएंडआर) हरियाणा निर्माण सदन सेक्टर-33 को दूसरा और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी- 4 स्पाइडर गुलदाऊदी के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 को पहला, पंजाब यूनिवर्सिटी सेक्टर-14 को दूसरा और द अकाउंटेंट जनरल (एएंडई) पंजाब एंड यूटी चंडीगढ़ को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी- 5 एनीमोन गुलदाऊदी के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 चंडीगढ़ को पहला, पीजीआई डायरेक्टर सेक्टर-12 को दूसरा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और द अकाउंटेंट जनरल (एएंडई) पंजाब एंड यूटी चंडीगढ़ को तीसरा स्थान हासिल हु़आ।
सेक्शन डी-6 कोरियन गुलदाऊदी के लिए द अकाउंटेंट जनरल (एएंडई) पंजाब एंड यूटी चंडीगढ़ को पहला, पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन फेज-7 मोहाली को दूसरा और द गुरुकुल सन सिटी पंचकूला और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी-7 पंपन गुलदाऊदी के लिए पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन फेज-7 मोहाली को पहला और डायरेक्टर पीजीआई को दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी -8 बटन गुलदाऊदी के लिए द गुरुकुल टीएमवी सेक्टर-29 पंचकूला को पहला, पंजाब स्टेट वेलफेयर हाउसिंग कार्पोरेशन सेक्टर-17बी चंडीगढ़ को दूसरा और डायरेक्टर पीजीआई चंडीगढ़ को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी-9 स्पून गुलदाऊदी के लिए पंजाब स्टेट वेलफेयर हाउसिंग कार्पोरेशन सेक्टर-17बी चंडीगढ़ को पहला, पीजीआई डायरेक्टर को दूसरा और ईआईसी पीडबल्यूडी (बीएंडआर) हरियाणा निर्माण सदन सेक्टर-33 को तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी-10 डेकोरेटिव गुलदाऊदी के लिए द अकाउंटेंट जनरल (एएंडई) पंजाब एंड यूटी चंडीगढ़ को पहला और डायरेक्टर पीजीआई को दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला है।
सेक्शन डी-11 चार अलग किस्मों की कलेक्शन के लिए द अकाउंटेंट जनरल (एएंडई) पंजाब एंड यूटी चंडीगढ़ को पहला और डायरेक्टर पीजीआई को दूसरा और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 को तीसरा पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed