फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU selected for National Public Bus Transport Excellence Award

Chandigarh News: नेशनल पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवाॅर्ड के लिए सीटीयू का चयन

Fri, 08 Mar 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
CTU selected for National Public Bus Transport Excellence Award
चंडीगढ़। नेशनल पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवाॅर्ड्स 2022-23 में एसोसिएशन ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (एएसआरटीयू) द्वारा नामित जूरी ने नॉन फेयर बॉक्स रेवेन्यू और कर्मचारी उत्पादकता की श्रेणी में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) को दो रनरअप अवार्ड्स के लिए चुना है। एएसआरटीयू की स्थापना 13 अगस्त 1965 को 62 राज्य सड़क परिवहन निगमों की सदस्यता के साथ की गई थी, जो भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के तहत संचालित होता है। 59 वर्षों की विशेषज्ञता के साथ एएसआरटीयू राष्ट्रीय स्तर पर सड़क परिवहन प्रणाली को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है। विभिन्न पैमानों पर परखने के बाद सीटीयू को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसे लेकर अब 15 मार्च को नई दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेंटर में एक पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा, जिसमें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। सीटीयू की तरफ से बताया गया कि नॉन फेयर बॉक्स रेवेन्यू के तहत सीटीयू ने बसों पर विज्ञापन लगाकर, आईएसबीटी में पार्किंग प्रबंधन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वचालित पार्किंग शुल्क संग्रह करके अपने राजस्व में वृद्धि की है। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए आईएसबीटी के एंट्री पर ही आरएफआईडी आधारित टैग से पैसे ऑटो कलेक्ट कर लिए जाते हैं। आरएफआईडी टैग के अभाव में टोल प्लाजा की तरह बसों से नकद के माध्यम से दोगुना पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। कर्मचारी उत्पादकता के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कर्मचारी उत्पादकता को फ्लीट यूटिलाइजेशन के रूप में बढ़ाया जाए ताकि अधिकतम राजस्व अर्जित किया जा सके। इसके अलावा ऑनलाइन बस आरक्षण प्रबंधन प्रणाली के लिए रेड बस के साथ एक समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed