{"_id":"65ba1be6f279dfa1060fb445","slug":"ctu-plan-to-start-direct-buses-to-ayodhya-before-february-12-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए शुरू होगी सीधी बस, 19 घंटे के सफर के लिए 1706 रुपये देना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए शुरू होगी सीधी बस, 19 घंटे के सफर के लिए 1706 रुपये देना होगा किराया
Wed, 31 Jan 2024 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:37 PM IST
सार
22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है। इस वजह से सीटीयू के पास लगातार बस चलाने की डिमांड आ रही थी।
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की चंडीगढ़ के लोगों की राह अब आसान होने जा रही है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चलाने जा रहा है।
12 फरवरी से पहले बस सेवा को शुरू करने की योजना है। सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा।
परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1:30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4:30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिए 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा।
अयोध्या के लिए अगर सीटीयू की बस शुरू हो जाती है तो यह लोगों के लिए काफी बड़ी राहत की बात होगी क्योंकि चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अभी अयोध्या जाने के लिए अंबाला व स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन
वर्तमान में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है और बसों में फुटफॉल भी बढ़ा है।