फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU direct bus from Chandigarh to Sarkaghat and Joginder Nagar today all update

साैगात: चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए नई बसें शुरू... फोरलेन होकर जाएंगी सीटीयू की बसें, आठ महीने बाद मिली मंजूरी

Mon, 11 Aug 2025 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

सीटीयू ने जनवरी में बैजनाथ वाया फोर लेन, सरकाघाट वाया फोर लेन, जोगिंदर नगर वाया फोर लेन और शिमला के रूट पर बस चलाने का फैसला किया था। इनमें से शिमला रूट पर बस चल गई थी लेकिन बाकी तीन रूट पर बस नहीं चल पाई। सीटीयू ने कई बार बस चलाने की मंजूरी मांगी लेकिन हिमाचल ने मंजूरी नहीं दी। अब सरकाघाट वाया फोर लेन और जोगिंदर नगर वाया फोर लेन के लिए बस शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
CTU direct bus from Chandigarh to Sarkaghat and Joginder Nagar today all update
सीटीयू की बसें - फोटो : https://chdctu.gov.in/

विस्तार

करीब आठ महीने की देरी के बाद चंडीगढ़ वासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सीटीयू की बसें आज से सरकाघाट और जोगिंदर नगर के लिए दौड़ना शुरू कर देंगी। 

विज्ञापन


प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने इन रूटों को पहले ही हरी झंडी दिखा दी थी लेकिन हिमाचल से काउंटर टाइम न मिलने के कारण सेवा अटक गई थी। अब अगले 10 दिनों में बैजनाथ के लिए भी बस शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहीद की विधवा को 26 साल बाद इंसाफ: केंद्र सरकार को पेंशन जारी करने के आदेश, हिमाचल में शहीद हुए थे लेफ्टिनेंट पांडे
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि सरकाघाट और जोगिंदर नगर के लिए सोमवार से बसें चल जाएंगी। बैजनाथ के लिए भी अगले 10 दिन में बस चला दी जाएगी। इससे लोगों को काफी लाभ होगा।

सुबह 5.30 और 11 बजे आईएसबीटी-43 से चलेगी बस

चंडीगढ़ से सरकाघाट के लिए जाने वाली बस रोजाना आईएसबीटी-43 से सुबह 5:30 निकलेगी, जो फोर-लेन, घुमारवी, जाहू से होते हुए सुबह करीब 10:30 बजे सरकाघाट पहुंचेगी। यह बस वहां से सुबह 11:00 बजे वापस चंडीगढ़ के लिए चलेगी। वहीं चंडीगढ़ से जोगिंदर नगर की तरफ जाने वाली बस रोजाना सुबह 11:00 बजे आईएसबीटी-43 से वाया फोर-लेन, घुमारवी, जाहू, सरकाघाट, धरमपुर से होते हुए शाम को करीब 6:45 पर जोगिंदर नगर पहुंचेगी। उसके बाद वहां से यह बस सुबह 4:50 पर दोबारा चंडीगढ़ के लिए वापस चलेगी।

आठ महीने से अटकी फाइल 8 दिन में हुई पास

हिमाचल रोडवेज और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के बीच विवाद काफी पुराना है। हाल ही में हिमाचल ने कई नई वोल्वो बसें खरीदी और चंडीगढ़ परिवहन विभाग और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी चंडीगढ़ की बिना मंजूरी के चंडीगढ़ के लिए बस चला दी। कुछ दिन पहले जब वह बस आईएसबीटी-43 पर पहुंची तो उसे काउंटर पर खड़ा नहीं होने दिया गया और बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार सीटीयू ने बैठक में साफ कह दिया था कि जब तक हिमाचल के तीन रूटों पर उनके बसों को चलाने की मंजूरी नहीं मिलेगी, तब तक सीटीयू भी इस वोल्वो को मंजूरी नहीं देगा। इस वजह से ही 8 महीने से अटकी फाइल 8 दिन में ही पास हो गई। हिमाचल ने तीन में से दो रूट की मंजूरी दे दी और अगले कुछ दिनों में बैजनाथ जाने वाली बस को भी मंजूरी मिल जाएगी।

दो साल से चंबा की बस बंद, लोग कर रहे शुरू करने की मांग

सीटीयू की चंबा जाने वाली बस करीब दो साल से बंद है। लोग बस को दोबारा शुरू करने की लगातार मांग कर रहे हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वहां की एक प्राइवेट बस कंपनी ने केस दायर करके बस को रोकने की मांग की थी। कोर्ट ने रोक लगाई है और मामले में दो साल से सुनवाई चल रही है। सीटीयू की तरफ से अदालत में भी यह कहा जा चुका है की इस रूट पर बहुत सारे लोग सफर करते हैं। इसके अलावा विभाग के पास बहुत सारे लोगों के ईमेल और फोन भी आ रहे हैं, जिसमें चंबा रूट पर बस को शुरू करने की मांग की जा रही है। बता दें कि चंडीगढ़ से यह एकमात्र बस थी, जो दिन के समय में चंबा जाती थी। अन्य सभी रोडवेज की बसें रात में जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed