फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTA met DC and raised the issue of salary of outsourcing employees

Chandigarh News: सीटीए ने डीसी से मुलाकात कर उठाया आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा

Sat, 12 Jul 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
CTA met DC and raised the issue of salary of outsourcing employees
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर के पास पहुंचा। चंडीगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी महासचिव अजय शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दहिया ने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात कर कम वेतन का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वेतन न बढ़ने से कर्मचारियों को गुजर-बसर में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी से आग्रह किया कि जल्द से जल्द डीसी रेट लिस्ट जारी करें ताकि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उचित वेतन मिल सके। उन्होंने स्कूल काउंसलर्स और कंप्यूटर अध्यापकों को पिछले तीन साल के एरिअर देने की मांग भी कमिश्नर के सामने रखी।
विज्ञापन

कंप्यूटर अध्यापकों का जब पिछले साल वेतन बढ़ाया गया था तब उसमें उनके एरिअर का जिक्र नहीं था। इस कारण हर कंप्यूटर अध्यापक को बहुत ज्यादा वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा था। डीसी ने समस्याओं को सुना और समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed