{"_id":"5dce84ce8ebc3e55080094cf","slug":"crusher-owners-meets-mp-preneet-kaur-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुरः मुबारिकपुर व हंडेसरा के क्रशर मालिकों ने की सांसद परनीत कौर से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुरः मुबारिकपुर व हंडेसरा के क्रशर मालिकों ने की सांसद परनीत कौर से मुलाकात
Fri, 15 Nov 2019 04:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Nov 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Punjab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद परनीत कौर के दौरे के दौरान मुबारिकपुर व हंडेसरा क्रशर यूनियन से बड़ी गिनती में क्रशर मालिक गुंडा टैक्स के खिलाफ उनसे मिले। क्रशर मालिकों ने आरोप लगाया कि खनन माफिया हरियाणा से आने वाले कच्चे माल पर गुंडा टैक्स मांग रहा है। इसके लिए उन्हें खनन माफिया विभाग से मिलकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
दोनों यूनियनों के सदस्यों ने एकसुर में कहा कि वह पंजाब सरकार को कोई भी टैक्स देने के लिए तैयार हैं लेकिन वे किसी भी कीमत पर गुंडा टैक्स नही देंगे। फिर चाहे उन्हें क्रशर बंद ही क्यों न करने पड़ जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही माफिया की गुंडागर्दी बंद नहीं हुई तो वे आने वाले दिनों में जबरदस्त संघर्ष करेंगे जिसकी जिम्मेदारी खनन विभाग की होगी। इस पर परनीत कौर ने उन्हें मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर जल्द ही इसका हल निकालने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
परनीत कौर के सामने रोने लगा क्रशर मालिक
खनन विभाग की ओर से क्रशर मालिकों के साथ की जा रही कथित धक्केशाही से परेशान एक क्रशर मालिक परनीत कौर के सामने रोने लगा। उसने कहा कि पहले तो पंजाब में मंदी से परेशान किसान आत्महत्याएं कर रहे है। अगर खनन विभाग उन्हें परेशान करता रहा तो उनको कारोबार भी चौपट हो जाएगा और मजबूरी में उन्हें भी क्रशर बंद करके आत्महत्याएं करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन