फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CRPF deployed on track for security, after Amritsar train accident

अमृतसर रेल हादसा : ट्रैक से धरना उठवाने गई पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात

Mon, 22 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Mon, 22 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
CRPF deployed on track for security, after Amritsar train accident
घटनास्थल पर मौजदू पुलिस बल

रेल हादसे के तीन दिन बाद भी जौड़ा फाटक की खूनी पटरी पर धरना- प्रदर्शन जारी रहा। धरना उठवाने गई पुलिस की टीम पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इस दौरान एक कांस्टेबल की आंख पर पत्थर लगा जबकि दो को मामूली चोटें आई। टकराव की स्थिति को देख रेल यातायात चलाने के लिए प्रशासन ने पैरा मिलिट्री फोर्स को मैदान में उतार दिया है। अब ट्रैक के सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा आरपीएफ ने संभाल ली है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी ट्रैक पर बैठकर धरना देना चाहते थे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से खदेड़ दिया गया। 

विज्ञापन

CRPF deployed on track for security, after Amritsar train accident
अमृतसर रेल हादसा

 हादसे के बाद अमृतसर में रेल सेवा बाधित हो गई थी। रविवार को रेल सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया। इसके लिए जौड़ा फाटक पर सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए गए थे। दोपहर 2.17 बजे मानावालां से अमृतसर के लिए मालगाड़ी गुजरी। वहीं, अभी इस रेल लाइन को पूरी तरह बहाल नहीं किया गया। शान-ए-पंजाब और शताब्दी को मानांवाला स्टेशन से जालंधर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

क्षेत्रवासियों की मांग, अवशेष हटाने से पहले कराई जाए पहचान
क्षेत्रवासियों का कहना है कि हादसे के बाद से कई व्यक्तियों का अब भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में ट्रैक से मारे गए लोगों के अवशेष हटाने से पहले उनकी पहचान कराई जाए। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि मृतकों की संख्या कम करके बताई जा रही है।

पटरी पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और रेल की संपत्ति को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।- बाबू लाल, आरपीएफ अधिकारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed