फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crown of District Bar Association President placed on lawyer Rohit Khullar's head

Chandigarh News: वकील रोहित खुल्लर के सिर पर सजा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान का ताज

Sat, 16 Dec 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Crown of District Bar Association President placed on lawyer Rohit Khullar's head
जिला अदालत में जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) को नया प्रधान मिल गया है। वकील रोहित खुल्लर अपने तीन प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए डीबीए के नए प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरबजीत कौर को 51 वोटों से हराया है। तीसरे नंबर पर नीरज हंस रहे हैं, उन्हें 491 वोट मिले। जीत के बाद जश्न भी खूब मनाया गया।वकील चंदन शर्मा ने 867 मतों के साथ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने गुरदेव सिंह को 341 मतों के बड़े अंतर से हराया। सचिव पद पर वकील परमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर वकील विजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर वकील सिमरनजीत कौर और लाइब्रेरी सचिव पद पर एडवोकेट सुरेंद्र पाल कौर उर्फ सिम्मी विजयी रही। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम चार बजे तक चली। कुल 1880 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहली बार डीबीए चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान किया गया, जिसमें नोटा का बटन भी खूब दबा। सबसे ज्यादा बार ट्रेजरर के लिए 44 और संयुक्त सचिव के लिए 41 बार नोटा दबाया गया।
विज्ञापन


वकीलों में हुई मारपीट
चुनाव की वजह से दिन में कई बार तनाव का माहौल भी रहा। दोपहर लगभग 1:10 बजे मतदान के दौरान कुछ वकीलों का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद उनके बीच झड़प हो गई और जमकर लात-घूंसे चले। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ अन्य वकीलों ने भी दोनों गुटों में बीच बचाव किया।
विज्ञापन


किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद
वकील रोहित खुल्लर- 707 वोट
वकील सरबजीत कौर- 656
वकील नीरज हंस- 491
वकील शालिनी बागड़ी- 17
नोटा -25

उपाध्यक्ष
वकील चंदन शर्मा- 867 वोट
वकील गुरदेव सिंह-526
वकील विकास कुमार-462
नोटा-25

सचिव
वकील परमिंदर सिंह-902 वोट
वकील दीपन शर्मा-783
वकील रणजीत सिंह धीमान- 176
नोटा-19

कोषाध्यक्ष
वकील विजय कुमार अग्रवाल- 1095 वोट
वकील मंदीप सिंह कलेर-741
नोटा-44

संयुक्त सचिव
वकील सिमरनजीत कौर-978 वोट
वकील पूजा दीवान-520
वकील रंजू सैनी- 341
नोटा-41

लाइब्रेरी सचिव
वकील सुरेंद्र पाल कौर उर्फ सिम्मी- 1218 वोट
वकील अशोक कुमार- 598
नोटा- 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed