फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowd gathered for darshan in Kali Mata temple

Chandigarh News: काली माता मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 31 Mar 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for darshan in Kali Mata temple
कालका। महानवमी पर प्राचीन श्री काली माता मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं का माता के दर्शन के लिए तांता लगा रहा। नवरात्र के दौरान मंदिर में रोज सुबह नौ बजे हवन-पूजन व शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। 22 से 30 मार्च तक नवरात्र के दौरान करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु प्राचीन श्री काली माता मंदिर में नतमस्तक हुए। वहीं, 15 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की ओर से दी जा रही मुफ्त ऑटो सुविधा का लाभ उठाया। चैत्र नवरात्र पर काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 39 लाख 67 हजार 800 रुपये का चढ़ावा माता को अर्पण किया। वहीं, सोने के 13 व चांदी के 432 नग भी माता के चरणों में अर्पित किए गए। वहीं, चंडीमाता मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं ने सात लाख 415 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। वहीं, सोने का एक व चांदी के 38 नग माता को अर्पित किए गए।
विज्ञापन


कोट्स......
नवरात्र के दौरान प्राचीन श्री काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने 39 लाख 67 हजार 800 रुपये का चढ़ावा व चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने 7 लाख 415 रुपये का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया है। नवरात्र मेला शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी भक्तों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापन

-पृथ्वीराज, सचिव, प्राचीन श्री काली माता मंदिर कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed