फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crops of Cluster 2 farmers will be insured only by the insurance company

Chandigarh News: क्लस्टर-2 के किसानों की फसलों का बीमा इंश्योरेंस कंपनी से ही होगा

Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crops of Cluster 2 farmers will be insured only by the insurance company
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कलस्टर-2 के किसानों की फसलों का बीमा करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके लिए हरियाणा सरकार इश्योरेंस कंपनी का नाम फाइनल करने वाली है। अब इसकी फाइल सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी को भेजी जाएगी। कमेटी ही इस बीमा कंपनी के नाम पर मुहर लगाएगी। बताया जा रहा है कि इस महीने कमेटी की बैठक में अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। सरकार के इस कदम से कलस्टर-2 के लगभग दो लाख किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने भी उठाया था। उसके बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लिया।
दो लाख किसानों के खातों से प्रीमियम राशि कटने के बाद कंपनी मुकरी
हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिलों को क्लस्टर में बांट रखा है। क्लस्टर एक और तीन के लिए बीमा कंपनी तय हो चुकी थी, मगर क्लस्टर दो के लिए तैयार हुई कंपनी ने फसलों का बीमा करने से मना कर दिया था। क्लस्टर दो का काम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के पास था। जब कंपनी ने बीमा करने से मना किया था, उस दौरान करीब दो लाख किसानों के खाते से प्रीमियम राशि कट चुकी थी। विपक्षी दलों की ओर से मामला उठने पर राज्य सरकार ने तत्काल बयान जारी कर कहा कि सरकार कलस्टर दो के किसानों की फसलों का बीमा करवाएगी। मगर उसके बाद बात नहीं बनी। अब सरकार ने इंश्योरेंस कंपनी से ही बीमा करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

कंपनी के साथ तीन साल तक रहेगा करार : कृषि मंत्री
राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि इस मामले को सरकार गंभीर है। कलस्टर दो के किसानों की फसलों का बीमा नहीं हो सका था। सरकार ने अब इस पर कार्यवाही शुरू कर दी है। कंपनी के साथ तीन साल तक करार रहेगा। इस दौरान जो भी फसलें आएंगी, उसकी जिम्मेदारी बीमा कंपनी की होगी। पूरी उम्मीद है कि इस महीने के आखिरी तक कंपनी को काम सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर दो में आते हैं 7 जिले
क्लस्टर दो के अधीन सात जिले आते हैं। इनमें अंबाला, करनाल, सोनीपत, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम शामिल हैं। इन जिलों के किसानों की सहमति के बाद कंपनी ने बैंक खाते से बीमा का प्रीमियम काट लिया था। बाकी दोनों क्लस्टर के लिए बीमा कंपनी प्रीमियम राशि लेने के बाद फसलों का बीमा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed