फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminal Procedure Code Haryana Amendment Bill 2022 Passed

Monsoon Session: सरकारी गवाह बनने पर सह-अपराधी हो सकेंगे रिहा, विधानसभा में विधेयक पारित

Wed, 10 Aug 2022 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Aug 2022 12:40 AM IST
सार

विधानसभा में पारित संशोधन विधेयक को अब राज्यपाल के जरिये राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। चूंकि, सीआरपीसी, 1973 में प्रदेश विधानसभा संशोधन तो कर सकती है लेकिन अंतिम मुहर राष्ट्रपति ही लगाएंगे। उनकी स्वीकृति के बाद ही विधेयक के कानून बनने की अधिसूचना जारी होगी। 

विज्ञापन
Criminal Procedure Code Haryana Amendment Bill 2022 Passed
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने सह-अपराधी को क्षमा दान देने से जुड़ी सीआरपीसी 1973 की मौजूदा धारा 306 की उपधारा 4 (ख ) को बदल दिया है। इसके लिए मंगलवार को विधानसभा में दंड प्रक्रिया संहिता हरियाणा संशोधन विधेयक-2022 पारित किया गया। सरकारी गवाह बनने पर सह-अपराधियों को अब जमानत पर रिहा किया जा सकेगा।

विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज ने विधेयक को सदन पटल पर चर्चा और पारित करने के लिए रखा। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने इसे सर्व सम्मति से पास कराया। अब अगर किसी केस में संलिप्त सह-अपराधी, मुख्य अपराधी एवं अन्य के विरुद्ध सरकारी गवाह बनने को तैयार हो जाता है तो अदालत उसे क्षमा दान दे सकेगी। सह-अपराधी पहले से जमानत पर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


संशोधन विधेयक के लागू होने के बाद अदालत को सह-अपराधी को जमानत पर रिहा करने का अधिकार मिल जाएगा। अभी तक यह प्रावधान है कि सह-अपराधी को जमानत न मिलने पर मामले का ट्रायल समाप्त होने तक कस्टडी (जेल ) में ही रहना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में पारित संशोधन विधेयक को अब राज्यपाल के जरिये राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। चूंकि, सीआरपीसी, 1973 में प्रदेश विधानसभा संशोधन तो कर सकती है लेकिन अंतिम मुहर राष्ट्रपति ही लगाएंगे। उनकी स्वीकृति के बाद ही विधेयक के कानून बनने की अधिसूचना जारी होगी। 

अगले सत्र में पूरी तरह ऑनलाइन होगी विधानसभा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा में ई-विधान की नई व्यवस्था देखने को मिली है। हरियाणा की विधानसभा तीसरी ऐसी विधानसभा बन गई है जो पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। विधायक इस नए सिस्टम को सीख रहे हैं। अभी ऑनलाइन व फिजिकल दोनों सिस्टम से विधानसभा को चलाया जा रहा है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र से पूरी तरह से ऑनलाइन नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के माध्यम से कार्य किया जाएगा। इस सत्र में विधानसभा के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले यह 10 से 2 बजे तक का रहता था लेकिन इस बार 11 बजे से 6 बजे तक का किया गया है। इससे विधायकों को 6 घंटे काम का समय मिल गया है। इसके अलावा विधानसभा परिसर में विधायकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें 100 रुपये खर्च करके विधायक थाली ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed