फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminal incidents are continuously increasing

प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं : चित्रा सरवारा

Tue, 26 Sep 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Criminal incidents are continuously increasing
कहा-एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश
विज्ञापन



अंबाला/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दिनों पानीपत में दो डेरों में तीन महिलाओं के साथ जघन्य अपराध किया गया और एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई थी। करनाल में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और सोनीपत में नर्सिंग की छात्रा पर गोलियां बरसाई गईं। आज अंबाला में भी टांगरी नदी पर एक शव मिला है, जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सोमवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, वहीं अब अपराध में भी हरियाणा नंबर वन बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश स्तर के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में 3-4 मर्डर प्रतिदिन होते हैं, मर्डर रेट में हरियाणा देश में नंबर दो पर है। वहीं एक दिन में 4-5 दुष्कर्म की घटनाएं हरियाणा में हो रही हैं। इसमें भी हरियाणा दूसरे स्थान पर है। हरियाणा में प्रतिदिन 10 अपहरण हो रहे हैं, इस मामले में हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा हरियाणा में अनुसूचित जाति के खिलाफ प्रतिदिन 4-5 अपराध हो रहे हैं, जिसमें हरियाणा छठे स्थान पर है। उन्होंने कहा सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स और एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि आज के समय में देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश हरियाणा है। हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ 27 प्रतिशत अपराध बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जिस स्वर्णिम काल और अमृत काल का वादा भाजपा सरकार जनता से कर रही है वो अमृत काल हरियाणा में आपातकाल से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से क्या उम्मीद कर सकती है जब उनके खुद के मंत्री संदीप सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप हैं और आज भी वो मंत्री पद पर बरकरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed