फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Zirakpur encounter: Police did not catched Gangster Ankit Rana

जीरकपुर मुठभेड़: छह दिन की रेकी के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ा गैंगस्टर अंकित राणा, ऐसे विफल हुआ पुलिस का प्लान

Mon, 18 Jul 2022 01:29 AM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 01:29 AM IST
सार

ढकोली कालका-शिमला हाईवे स्थित एक होटल संचालक से कुछ दिन पहले रंगदारी मांगने गैंगस्टर अंकित राणा अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। उसको गैंगस्टर अंकित राणा ने पहले धमकी दी। अगर रंगदारी नहीं दिया तो होटल चलने नहीं देंगे। इसके बाद होटल संचालक ने 11 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन
Zirakpur encounter: Police did not catched Gangster Ankit Rana
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में रात नौ बजकर दो मिनट पर जीरकपुर के बलटाना इलाके की फर्नीचर मार्केट में 10 गैंगस्टर रंगदारी लेने पहुंचे। मोहाली क्राइम ब्रांच की टीम पहले से ही यहां ट्रैप लगा रखा था। होटल में घुसते ही गैंगस्टरों ने मैंनेजर को दबोचा और वीडियो कॉल के जरिए गैंग के मुख्य सरगना अंकित राणा से बात करवाई। इसकी भनक जैसे ही होटल के कमरा नंबर-102 में बैठी पुलिस की टीम को लगी तो गैंगेस्टरों पकड़ने की कोशिश।

विज्ञापन

 

गैंगस्टरों ने पलटवार कर पिस्टल की बट से एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया। इतने में कमरे में मौजूद अन्य पुलिस मुलाजिमों ने गैंगस्टरों को दबोचने की कोशिश की और मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल हुआ है और बाकी दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सभी फायरिंग करते मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


होटल संचालक से रंगदारी मांगने पहुंचा था गैंगस्टर राणा
ढकोली कालका-शिमला हाईवे स्थित एक होटल संचालक से कुछ दिन पहले रंगदारी मांगने गैंगस्टर अंकित राणा अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। उसको गैंगस्टर अंकित राणा ने पहले धमकी दी। अगर रंगदारी नहीं दिया तो होटल चलने नहीं देंगे। इसके बाद होटल संचालक ने 11 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढकोली होटल संचालक ने उन होटलों की जानकारी पुलिस को दी, जहां से अंकित राणा पिछले कई सालों से रंगदारी ले रहा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने अंकित राणा की गिरफ्तारी के लिए 10 से 15 पुलिस मुलाजिमों की विशेष टीम बनाई। इनमें करीब तीन से चार मुलाजिमों को होटलों के कमरों में सिविल वर्दी में तैनात कर दिया।

 

इस बीच कई होटल संचालकों को वीडियो कॉल के जरिए गैंगस्टर अंकित राणा रंगदारी की मांग करते हुए गालियां देता रहा। इस बीच एक होटल संचालक से पैसे लेने बुलाया लेकिन जब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो वह घर का मिला। पुलिस गैंगस्टर को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी। इसलिए पुलिस ने ट्रैप लगाया। पुलिस की माने तो पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास गैंगस्टर अंकित राणा ने अपने गुर्गों के साथ प्लानिंग कर बलटाना के फर्नीचर मार्केट स्थित होटल में रंगदारी लेने भेजा। 



रंगदारी न देने पर होटलों में करता था तोड़फोड़
पिछले करीब तीन साल से अंबाला जेल में बंद एक गैंगस्टर अरोड़ा के नाम पर अंकित राणा होटल मालिकों को धमकाकर रंगदारी लेता था। उसके मंसूबे इतने बढ़ गए थे कि जो होटल मालिक रंगदारी नहीं देता था उसको व्हाट्सएप के जरिए कॉल कर जेल में बंद गैंगस्टर अरोड़ा से बात करवाकर धमकाता था। अगर होटल संचालक रंगदारी की रकम देने के लिए तैयार नहीं होते थे तो अपने 10 से 15 गुर्गों के साथ होटल में तोड़फोड़ करने पहुंच जाता था। एक होटल मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करीब 25 से 30 हजार रुपये अंकित राणा रंगदारी की मांग करता था। डील करीब 20 से 25 हजार के बीच में होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed