{"_id":"646e50d7da539bc73f0b8af6","slug":"youth-stabbed-to-death-in-ludhiana-of-punjab-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: फैजाबाद के सोनू अली की लुधियाना में हत्या, हलवाई की दुकान पर कहासुनी के बाद दोस्त ने ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: फैजाबाद के सोनू अली की लुधियाना में हत्या, हलवाई की दुकान पर कहासुनी के बाद दोस्त ने ली जान
Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
सार
एसएचओ सतवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना शहर के ग्यासपुरा इलाके में हलवाई की दुकान पर सामान लेने आए दो दोस्तों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के गले पर चाकुओं से कई वार कर दिए। इसके बाद गले से खून निकालने लगा और दोस्त की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन छह की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मूलरूप से फैजाबाद यूपी निवासी सोनू अली ग्यासपुरा के गुरु अमरदास कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। बुधवार को हलवाई की दुकान पर अपने साथी के साथ कुछ सामान लेने पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले शराब पी। इस दौरान दोनों की हलवाई की दुकान पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट पर बदल गई। इस दौरान सोनू पर उसके दोस्त ने चाकू से गले पर कई वार कर दिए। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ सतवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन