{"_id":"657c42a58c81c425cc014e95","slug":"youth-pelted-stones-at-private-bus-in-kapurthala-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला: युवकों ने लड़की को छेड़ा, विरोध करने पर मचाया उत्पात, निजी बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला: युवकों ने लड़की को छेड़ा, विरोध करने पर मचाया उत्पात, निजी बस के शीशे तोड़े
Fri, 15 Dec 2023 06:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Dec 2023 06:41 PM IST
सार
युवकों ने बस में सवार कुछ अन्य महिला यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। वायरल वीडियो में बस की खिड़कियां टूटी नजर आ रही हैं और बस में काफी हंगामा हो रहा है। इस घटना को लेकर अभी तक कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। सूत्र बताते हैं कि हमलावर युवक गांव परवेज नगर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
युवकों ने की बस में तोड़फोड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में गुरुवार देर रात गोइंदवाल रोड पर गांव परवेज नगर के नजदीक निजी बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर शीशे तोड़ डाले। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस में यात्रा कर रही एक युवती से कुछ युवकों ने पहले छेड़छाड़ और मारपीट की। इसके बाद परवेज नगर बस स्टॉप पर युवक उतर गए और बस पर ईंट-पत्थर से हमला कर शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
हमले में यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ पलविंदर सिंह ने की है। सूत्रों के मुताबिक बस सवार कुछ युवकों ने बस में सवार एक लड़की से छेड़छाड़ की। जब पीड़ित लड़की ने इसका विरोध किया तो युवकों ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवकों ने बस में सवार कुछ अन्य महिला यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। वायरल वीडियो में बस की खिड़कियां टूटी नजर आ रही हैं और बस में काफी हंगामा हो रहा है। इस घटना को लेकर अभी तक कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। सूत्र बताते हैं कि हमलावर युवक गांव परवेज नगर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन