फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth of Himachal accused four policemen of Chandigarh Police for taking bribe and misbehaving

Chandigarh: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर की बदतमीजी, चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत

Fri, 26 Aug 2022 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 04:15 PM IST
सार

पीड़ित निखिल कुमार ने बताया कि वह मंडी में दुकान चलाता है। 14 अगस्त को वह गाड़ी से अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ आया था। उसके साथ मां, पिता और भाई भी थे। गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने के कारण पुलिसकर्मियों ने उसे ट्रिब्यून चौक पर रोक लिया।
 

विज्ञापन
Youth of Himachal accused four policemen of Chandigarh Police for taking bribe and misbehaving
चंडीगढ़ पुलिस

विस्तार

मंडी (हिमाचल) से पिता के साथ चंडीगढ़ आए एक युवक ने चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। युवक ने डीजीपी प्रवीर रंजन को भेजकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी यातायात मनीषा चौधरी ने कहा है कि जांच में यातायात पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पीड़ित निखिल कुमार ने बताया कि वह मंडी में दुकान चलाता है। 14 अगस्त को वह गाड़ी से अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ आया था। उसके साथ मां, पिता और भाई भी थे। गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने के कारण पुलिसकर्मियों ने उसे ट्रिब्यून चौक पर रोक लिया। एएसआई सहित चारों पुलिसकर्मियों ने उससे 17 हजार का चालान काटने की बात कही। युवक ने बताया कि उसकी नंबर प्लेट गुम गई है, जिसकी उसने डीडीआर भी दर्ज कराई है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने डीडीआर की कॉपी उसके मुंह पर मारी और चालान कटवाने को कहा। इस दौरान गाड़ी से जब युवक के पिता बाहर निकले तो पुलिसकर्मियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया। बाद में पांच हजार की रिश्वत देकर मौके से जाने को कहा। बाद में दो हजार पर तैयार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर डीजीपी ने एसएसपी यातायात मनीषा चौधरी को जांच के आदेश दे दिए हैं। एसएसपी ने डीएसपी दक्षिण को जांच सौंपी है। 

विज्ञापन

कोई रोके तो बोलना तीन नंबर नाके पर दे दिए हैं रुपये 

पुलिसकर्मियों ने निखिल से दो हजार रुपये लेने के बाद ये भी कहा कि आगे अगर कोई पुलिसकर्मी रोके तो बोलना तीन नंबर नाके पर रुपये दे दिए हैं। निखिल ने बताया कि घर लौटकर सोचा कि जब सारे दस्तावेज थे तो उससे दो हजार रुपये किस बात के लिए गए। इसके बाद उसने चंडीगढ़ पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ भ्रष्टाचार, गलत चालान समेत आईं 67 शिकायतें 

बता दें कि पिछले दो माह में ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ 67 ऑनलाइन शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें तीन भ्रष्टाचार, 29 गलत चालान, 6-6 मिसलिनियस व उत्पीड़न और अन्य तरह की शिकायतें शामिल हैं। इनमें से नौ लोगों ने सुझाव भी दिए हैं। बता दें कि शहर में ऑनलाइन शिकायत देने की व्यवस्था गृहमंत्री अमित शाह ने शुरू की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed